फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: On day of Holi, a speeding car collided with a police vehicle 112 in Rohtas, driver got injured

Bihar News: होली के दिन रोहतास में तेज रफ्तार कार ने पुलिस के 112 वाहन में मारी जबरदस्त टक्कर, चालक हुआ घायल

Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 26 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

Rohtas News: ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने बताया कि सड़क किनारे खड़े 112 पुलिस वाहन में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हालांकि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है। पुलिस ने घायल स्कार्पियो चालक को अभिरक्षा में रखा है।

विज्ञापन
Bihar News: On day of Holi, a speeding car collided with a police vehicle 112 in Rohtas, driver got injured
मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास में होली के उल्लास के बीच सूनी सड़क पर रफ्तार के कहर में अगरेर थाना की 112 पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। दरअसल, तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने 112 पुलिस वाहन में जबरदस्त टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। यह हादसा सासाराम-पटना मुख्य पथ पर अगरेर थानाक्षेत्र के सेमरा स्कूल के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अगरेर थाना की 112 पुलिस टीम थानाक्षेत्र के सेमरा स्कूल स्थित अपनी सीमा पर सड़क किनारे वाहन खड़ा कर ड्यूटी पर तैनात थी। इसी बीच अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रही एक स्कार्पियो ने 112 पुलिस के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि उस वक्त पुलिसकर्मी अपने वाहन में नहीं थे। नहीं तो बड़ी घटना से हो सकती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टक्कर इतना जोरदार थी कि स्कार्पियो की टक्कर से खड़ा हुआ पुलिस वाहन करीब 100 मीटर पीछे आकर एक खंभे से टकरा गया। इस तरह पुलिस वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, स्कार्पियो पुलिस वाहन में टक्कर मारते हुए बीच सड़क तक पहुंच गई। यह भी कहा जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो पुलिस वाहन से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान ने बताया कि सड़क किनारे खड़े 112 पुलिस वाहन में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हालांकि घटना में कोई गंभीर घायल नहीं है। पुलिस ने घायल स्कार्पियो चालक को अभिरक्षा में रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed