{"_id":"696b99e9a999994b7402b101","slug":"bihar-news-nitish-kumar-ka-marine-drive-book-launched-at-delhi-book-fair-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' पुस्तक में दिखेगी बिहार के विकास की गाथा, पुस्तक मेले में हुआ भव्य लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' पुस्तक में दिखेगी बिहार के विकास की गाथा, पुस्तक मेले में हुआ भव्य लोकार्पण
Sat, 17 Jan 2026 07:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 17 Jan 2026 07:47 PM IST
सार
Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार के साथ साथ अन्य राज्यों में भी उतनी ही है, जितनी बिहार में। यही वजह है कि उनके नाम से एक पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का भव्य लोकार्पण दिल्ली पुस्तक मेले में किया गया।
विज्ञापन
नई पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का भव्य लोकार्पण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व पुस्तक मेले में शनिवार को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अमलेश राजू की नई पुस्तक 'नीतीश कुमार का मरीन ड्राइव' का भव्य लोकार्पण हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में राजनीति, धर्म, अध्यात्म और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। डायमंड बुक्स द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को वक्ताओं ने बिहार के पिछले दो दशकों के बदलाव का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नीतीश कुमार सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस बंद करवा पाएंगे? 15 साल पहले इस फैसले का हो चुका है विरोध
विज्ञापन
गागर में सागर है यह पुस्तक
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बिहार विधान परिषद सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख संजय मयूख ने पुस्तक पर चर्चा करते हुए कहा कि यह कृति बिहार की विकास यात्रा को गागर में सागर की तरह समेटे हुए है। उन्होंने कहा कि लेखक ने दो दशकों के रूपांतरण को इतनी जीवंतता से चित्रित किया है कि इसे पढ़ने पर बदलते बिहार की पूरी तस्वीर आँखों के सामने आ जाती है। यह पुस्तक सरकारी विज्ञापनों से कहीं अधिक प्रभावशाली है। संजय मयूख ने इच्छा जताई कि इस पुस्तक का लोकार्पण पटना में भी भव्य तरीके से होना चाहिए ताकि स्थानीय लोग विकास के इन पहलुओं से जुड़ सकें।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के बीच भिड़ंत, मारपीट में कई घायल; पुलिस को आना पड़ गया
बिहार पर नई बहस को प्रेरित करेगी लेखनी
वरिष्ठ पत्रकार और गांधीवादी चिंतक अरविंद मोहन ने कहा कि अमलेश राजू ने मरीन ड्राइव को केंद्र में रखकर विकास के मापदंडों पर एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि बिहार का इतिहास समृद्ध रहा है, लेकिन लंबे समय तक यह नकारात्मक चर्चाओं में रहा। अब बिहार नई करवट ले रहा है और यह किताब उसी सकारात्मक बदलाव का प्रतिबिंब है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Shivling : पुष्पवर्षा के बीच विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा हुई, बिहार सरकार लेकर पहुंचे सीएम नीतीश
तीन दशक के पत्रकारीय अनुभव का निचोड़
भारतीय जनसंचार संस्थान के प्रो. डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि इस पुस्तक में लेखक के तीन दशकों के पत्रकारीय अनुभव की स्पष्ट झलक मिलती है। उन्होंने पुस्तक को समाधानपरक पत्रकारिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। वहीं, पत्रकार विनोद आशीष ने अमलेश राजू की लेखनी की सराहना करते हुए कहा कि एक पत्रकार ने अपनी कलम के जरिए बिहार के विकास की जो लकीर खींची है, वह प्रशंसनीय है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Shivling : पुष्पवर्षा के बीच विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की पूजा हुई, बिहार सरकार लेकर पहुंचे सीएम नीतीश
आध्यात्मिक जगत ने भी सराहा
शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य आनंद स्वरूप ने युवाओं में घटती पढ़ने की आदत पर चिंता जताई, लेकिन साथ ही इस पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि अमलेश राजू के संपर्क ने हम जैसे आध्यात्मिक लोगों को भी लेखन के लिए प्रेरित किया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पटना पुलिस को बताया 'झूठा'; NEET की छात्रा के साथ क्या नहीं हुआ
लेखक का वक्तव्य
लेखक अमलेश राजू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह पुस्तक मरीन ड्राइव के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यों और बिहार के बदलते स्वरूप को पाठकों के सामने लाने का एक विनम्र प्रयास है।
ये रहे उपस्थित
डायमंड बुक्स के अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनोहर सिंह, आशीष मिश्र, डॉ. अनिल ठाकुर, प्रभात कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।