{"_id":"68a9bf84d78a725a6607dba2","slug":"bihar-news-nitish-kumar-inaugurated-kachchi-dargah-bidupur-six-lane-connected-with-digha-didarganj-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन का उद्घाटन, जाम की समस्या से मिलेगी निजात निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन का उद्घाटन, जाम की समस्या से मिलेगी निजात निजात
Sat, 23 Aug 2025 06:47 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:47 PM IST
सार
Bihar : बिहार में लगातार विकास के नये-नये आयाम जोड़े जा रहे हैं। आज सीएम नीतीश कुमार ने दीदारगंज में कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद वह नवनिर्मित पटना अप रैम्प का जाजया भी लिया।
विज्ञापन
उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दीदारगंज में कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैम्प का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित पटना अप रैम्प का जाजया लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नवनिर्मित पटना अप रैम्प से होने वाली रोड कनेक्टिविटी के संबंध में जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यहां के सर्विस रोड को भी ठीक ढंग से दुरूस्त करायें ताकि वाहनों का सुचारू रूप से परिचालन हो सके।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: केस होने पर तेजस्वी यादव बोले- मैं डरने वाला नहीं, सच बोलता रहूंगा, FIR से फर्क नहीं पड़ता है
विज्ञापन
कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना का पटना अप रैम्प एक सम्पर्क पथ के रूप में निर्मित है, जो जेपी गंगा पथ के अंतिम बिन्दु दीदारगंज से प्रारंभ होकर नवनिर्मित 6 लेन न्यू गंगा ब्रिज तक जाता है। इस संपर्क पथ के माध्यम से पटना शहर की तरफ से जेपी गंगा पथ होते हुए वाहनों का आवागमन सीधे नवनिर्मित 6 लेन न्यू गंगा ब्रिज तक होगा। इससे शहर के अंदर वाहनों का दबाव कम होगा तथा जाम की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। इसकी लागत राशि लगभग 44 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन न्यू गंगा ब्रिज के पटना-राघोपुर खण्ड के उद्घाटन के समय इस अप-रैम्प को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। अब इस अप-रैम्प का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है, जिसका आज लोकार्पण हुआ है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather News: बिहार में 28 अगस्त तक बारिश और वज्रपात, आज पटना, गया समेत कई जिलों में अलर्ट
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक सतीश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुडकलकट्टी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, आयुक्त, पटना प्रमण्डल डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।