फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Nitish government to build a 30-story Bihar Bhavan in Mumbai, Patna News, Building Construction

Bihar: कैंसर के मरीजों-तीमारदारों मुंबई में रहने में नहीं होगी दिक्कत, नीतीश सरकार बनाएगी 30 मंजिला बिहार भवन

Fri, 16 Jan 2026 10:17 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 16 Jan 2026 10:17 AM IST
सार

बिहार के लोगों को मुंबई में इलाज में कोई परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार ने बड़ी पहल ही है। अब दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी भवन का निर्माण करवाया जाएगा। सचिव कुमार रवि ने इस मामले में  सारी जानकारी दी।

विज्ञापन
Bihar News: Nitish government to build a 30-story Bihar Bhavan in Mumbai, Patna News, Building Construction
एनडीए सरकार की नीतीश की अगुवाई में पहली कैबिनेट बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार ने राज्य से बाहर बिहारवासियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली की तर्ज पर अब मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण किया जाएगा। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र के एलिफिंस्टन एस्टेट में बनने वाला यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त करीब 30 मंजिला होगा। इसके निर्माण को लेकर राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में 314 करोड़ 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि मुंबई में प्रस्तावित बिहार भवन से न सिर्फ सरकारी कार्यों और बैठकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि खासतौर पर बिहार से इलाज के लिए मुंबई आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी। विशेष रूप से कैंसर जैसे गंभीर रोगों के इलाज के लिए आने वाले लोगों के ठहरने की समुचित व्यवस्था यहां की जाएगी।

विज्ञापन


0.68 एकड़ में बनेगा अत्याधुनिक भवन
करीब 0.68 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस बहुमंजिला भवन की ऊंचाई जमीन से 69 मीटर होगी। इसमें कुल 178 कमरे बनाए जाएंगे। मरीजों और उनके परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाला डोरमेट्री भी विकसित किया जाएगा। इसके अलावा भवन में सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल और डबल डेकर पार्किंग की व्यवस्था होगी, जहां एक साथ 233 गाड़ियों की पार्किंग संभव होगी। भवन में 72 लोगों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया, मेडिकल रूम समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

Bihar Congress : कांग्रेस के सभी छह विधायक एक साथ पलट जाएंगे? भूत-वर्तमान और भविष्य के साथ आशंका-संभावना समझें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या कहा सचिव कुमार रवि ने? 
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने कहा कि मुंबई में बिहार भवन का निर्माण बिहार की प्रगति और जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे न सिर्फ बिहारवासियों को मुंबई में ठहरने और सरकारी कार्यों में सुविधा मिलेगी, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को भी सुरक्षित और सुलभ आवास उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed