फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Nalanda murder case second wife killed by husband

Bihar News : दो शादियां, छह बच्चे...अब दूसरी पत्नी का सिर धड़ से किया अलग; सुबह बच्चों ने देखा तो रह गए दंग

Mon, 11 Aug 2025 04:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 11 Aug 2025 04:49 PM IST
सार

Bihar: घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
Bihar News : Nalanda murder case second wife killed by husband
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के गुलजारबाग गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कुदाल से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। यह घटना रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच घटित होने की आशंका है।

विज्ञापन

मृतका की पहचान 60 वर्षीय गिरानी देवी के रूप में हुई है, जो आरोपी संजय मांझी की दूसरी पत्नी थीं। आरोपी संजय मांझी जहानाबाद जिले के सेवनन गांव का मूल निवासी है, लेकिन पिछले 23 वर्षों से अपने ससुराल गुलजारबाग में परिवार के साथ रह रहा था।

विज्ञापन

मृतका के पुत्र धनतेरस मांझी के अनुसार, रविवार रात खाना खाने के बाद वह गांव के सामुदायिक भवन में सोने चले गए थे। सोमवार सुबह घर लौटने पर दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो मां खून से लथपथ पड़ी थीं और उनका सिर धड़ से अलग था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पुल के बीचों-बीच लटका ट्रक, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा होते होते टला

पारिवारिक पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार, संजय मांझी की पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने गिरानी देवी से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जबकि गिरानी देवी से भी दो पुत्र और एक पुत्री हैं। पहली पत्नी से हुए संतान सेवनन गांव में रहते हैं।

पुलिस कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया।

इस्लामपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कुदाल से पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed