{"_id":"68a1733868c3fc82ef070b75","slug":"bihar-news-murder-of-a-youth-in-patna-criminals-entered-the-house-and-shot-him-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, पॉश इलाके में घर घुस कर अपराधियों ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में युवक की हत्या से हड़कंप, पॉश इलाके में घर घुस कर अपराधियों ने मारी गोली
Sun, 17 Aug 2025 11:44 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:44 AM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए और पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पाई। पुलिस से अपील है कि इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
घटना के बाद लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में अपराधियों ने युवक की हत्या कर दी। रविवार सुबह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ता बाग मोड़ अपराधियों ने युवक को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। घटना के बाद घायल युवक को परिजन आनन-फानन में पीएमसीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया। मृत युवक की पहचान राज कृष्णा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
फ्लाईओवर का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसी स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, इसके बाद ऐसा हुआ
विज्ञापन
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है
इधर, पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। सचिवालय एसडीपीओ-1 अनु कुमारी ने बताया कि गर्दनीबाग थाने की पुलिस को रात करीब 9:00 बजे सूचना मिली कि सरिस्ता बाग मोड़ पर एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खुली जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है। सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि अपराधी ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया है, उससे इलाके में दहशत है।
विज्ञापन