फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Car and Scorpio collide on Bailey Road in Patna: Two people injured, Bihar police investigation

Bihar: फ्लाईओवर का डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे लेन में घुसी स्कॉर्पियो ने कार को मारी टक्कर, इसके बाद ऐसा हुआ

Sun, 17 Aug 2025 10:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Aug 2025 10:28 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी अधिक थी। इसलिए ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दूसरे लेने में सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। घटना के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Car and Scorpio collide on Bailey Road in Patna: Two people injured, Bihar police investigation
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बेली रोड फ्लाईओवर (नेहरू पथ) पर हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मध्य रात्रि को काले रंग की स्कॉर्पियो ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें स्विफ्ट डिजायर कार सवार दो भाई घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो पटेल भवन की ओर से गोला रोड की दिशा में तेज रफ्तार से जा रही थी, जबकि स्विफ्ट कार में सवार व्यवसायी विकास झुनझुनवाला अपने भाई के साथ गोला रोड से पटेल भवन की ओर आ रहे थे। उसी दौरान फ्लाईओवर पर अचानक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर गई और सामने से आ रही स्विफ्ट कार में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


युवक और युवती मौके से फरार हो गए
हादसे में दोनों भाई मामूली रूप से घायल हो गए। वहीं, स्कॉर्पियो में सवार युवक और युवती मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो कार गर्दनीबाग, यारपुर निवासी आयुष राज के नाम पर रजिस्टर्ड है। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। विकास झुनझुनवाला के बयान के आधार पर ट्रैफिक थाने में स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

Rahul Gandhi Bihar Visit: मतदाता पुनरीक्षण पर वोटरों को क्या बताने आ रहे राहुल गांधी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है
यातायात थानेदार बृजेश कुमार चौहान ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि ब्लैक स्कॉर्पियो पर किसी राजनीतिक पार्टी का झंडा लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed