फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Mukesh Sahni ViP leaders joined jdu party, CM Nitish Kumar welcome in lok sabha election 2024

Lok Sabha Election : क्या करेंगे मुकेश सहनी? वीआईपी के नेताओं ने जदयू में जानें को लगाई लाइन, देखें सूची

Sun, 14 Apr 2024 02:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Apr 2024 02:41 PM IST
सार

Bihar : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी के महागठबंधन से मिलने के बाद उनकी पार्टी में भगदड़ मच गई है। मुकेश सहनी के इस रवैये से नाराज होकर उनकी पार्टी के कई नेता वीआईपी का साथ छोड़कर जदयू का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
Bihar News : Mukesh Sahni ViP leaders joined jdu party, CM Nitish Kumar welcome in lok sabha election 2024
वीआईपी के कई नेता जदयू में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख मुकेश सहनी महागठबंधन में जाकर तेजस्वी के साथ मिल गये। मुकेश सहनी के इस फैसले से वीआईपी के कई नेता इस बात से नाराज हो गये और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जाकर उनलोगों ने मुलाकात की। इतना ही नहीं वीआइपी पार्टी के नता और कार्यकर्त्ता सहित मछुआरा समाज से आने वाले कांग्रेस एवं राजद के कई नेता भी उनके साथ शामिल हो गये। नीतीश कुमार से मिलने के बाद उनलोगों ने कहा कि हमलोगों को आपकी नीति एवं आपके कार्यों में आस्था है इसलिए हमलोग विकासशील इंसान पार्टी को छोड़कर जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करना चाहता हूं। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

विज्ञापन


ये लोग जनता दल यूनाइटेड में हुए शामिल 
जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में वीआईपी के प्रदेश महासचिव अमरेंद्र सिंह मुन्ना, पार्टी के कटिहार जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी निषाद, भागलपुर जिला सचिव शिव सिंह निषाद, युवा वीआईपी के प्रदेश महासचिव शैलेंद्र सिंह निषाद, मछुआरा कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुंदर सहनी, मुजफ्फरपुर के कांग्रेस नेता प्रिंस कुमार चौधरी, वैशाली के राजद नेता गरीबन सहनी सहित निषाद समाज के 50 से अधिक नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।
विज्ञापन


इस वजह से चर्चा में रहे मुकेश सहनी 
कुछ दिन पहले मुकेष सहनी खोब चर्चा में रहे थे, जब उनका मछली खाते वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल वह वीडियो तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया पर  पोस्ट किया था, जिसमें हेलिकॉप्टर के अंदर वह वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी एक साथ लंच करते दिख रहे थे। इस दौरान मुकेश सहनी मछली की पहचान करते कह रहे थे  कि हमलोग चेचरा मछली और रोटी खा रहे हैं। साथ में मिर्च और प्याज भी है। जब भी समय मिल रहा है हलोग  हेलिकॉप्टर में ही लंच कर लेते हैं। मुकेश सहनी ने बिना नाम लिए भाजपा पर हमला भी किया था, जिस्मने उन्होंने कहा था कि हमारा और तेजस्वी जी का यह वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों को बहुत मिर्ची लगेगा, तो उनको मिर्ची न लगे इसलिए वो मिर्ची हमसे मांग लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed