फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News missing person Body since Monday in Buxar was found on Thursday body recovered from Ramrekha Ghat

Bihar News: सोमवार से गायब व्यक्ति का गुरुवार को मिला शव, रामरेखा घाट से लाश बरामद, ये रहा पूरा मामला

Thu, 23 Jan 2025 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

बिहार के बक्सर में स्थित रामरेखा घाट से एक 42 साल के व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति 21 जनवरी की शाम से गायब हो गया था।

विज्ञापन
Bihar News missing person Body since Monday in Buxar was found on Thursday body recovered from Ramrekha Ghat
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में टाउन थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। बताया जाता है वह व्यक्ति शहर के मुसाफिरगंज का निवासी था। मृतक के भाई ने बताया कि वह 21 जनवरी की शाम आठ बजे किसी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन वापस नहीं पहुंचे। सुबह रामरेखा घाट पर पहुंचे स्थानीय पुजारी तथा स्नानार्थियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, मुसाफिर गंज निवासी 42 वर्षीय नवीन कुमार राय शाम तकरीबन आठ बजे घर से यह कह कर निकले थे कि वह किसी निमंत्रण में जा रहे हैं। रात लगभग 10 बजे तक जब वापस नहीं लौटे तो उनके मोबाइल फोन पर किया गया। 2-3 बार रिंग होने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात कई जगहों पर उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


पुजारी ने दी घटना का सूचना
इसी बीच गुरुवार सुबह रामरेखा घाट पर उनका शव पड़े होने की बात सामने आई। स्थानीय पुजारी अमरनाथ पांडेय उर्फ लाला बाबा ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। नवीन किन परिस्थितियों में रामरेखा घाट पहुंचे तथा उनकी मृत्यु कैसे हुई यह सवाल अभी भी अनसुलझा है। मामले में पुलिस की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed