फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Meeting held under the chairmanship of Minister Nitin Naveen

Bihar: मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, गांधी सेतु पर जंक्शन निर्माण को लेकर हुई चर्चा

Mon, 16 Jun 2025 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 05:21 PM IST
सार

Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने निर्देश दिया कि आम जनों की सहूलियत के लिए MoRTH और NHAI के पदाधिकारियों की सयुंक्त बैठक आहूत कर सभी मानकों का समाधान निकालने की दिशा में कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
Bihar News: Meeting held under the chairmanship of Minister Nitin Naveen
मंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की अध्यक्षता में सोमवार को विभागीय कॉन्फ्रेंस हॉल में MoRTH की समीक्षा बैठक रखी गयी, जिसमें भारत सरकार के स्तर पर चल रही सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति और डीपीआर प्रगति की जानकारी ली गयी। बैठक के क्रम में मंत्री ने अधिकारियों को महात्मा गाँधी सेतु के अंतिम पॉइंट (BSNL चौक और पहाड़ी तक) को जाम मुक्त बनाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


मंत्री नितिन नवीन ने निर्देश दिया कि आम जनों की सहूलियत के लिए MoRTH और NHAI के पदाधिकारियों की सयुंक्त बैठक आहूत कर सभी मानकों का समाधान निकालने की दिशा में कार्रवाई की जाए। मंत्री नवीन ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के साथ-साथ ट्रैफिक की निगरानी के लिए एडवांस ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने का भी निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें:  'मोदी सरकार के 11 साल ‘बेमिसाल, कांग्रेस सिर्फ घोटालों की सरकार थी'; केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के क्रम में नितिन नवीन, पथ निर्माण मंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के संरेखण का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने जानकारी दी कि कई योजनाओं का डीपीआर तैयार कर लिया गया है। जल्द ही धरातल पर इसका स्वरूप देखने को मिलेगा। माननीय मंत्री नवीन ने सभी संवेदकों को सख्त हिदायत देने को कहा कि गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। 

आगे मंत्री ने कहा कि बिहार को एक मजबूत, आधुनिक और समावेशी सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए बिहार सरकार दिन रात काम कर रही है। प्रदेश में अब विकास की राह और भी रफ्तार पकड़ेगी। बैठक में विभागीय सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, क्षेत्रीय पदाधिकारी विष्णु मूर्ति, अभियंता प्रमुख सुनील कुमार, बिहार राज्य पुल निगम के एमडी जितेंद्र कुमार, राष्ट्रीय उच्च पथ (दक्षिण) के मुख्य अभियंता उमाकांत रजक, राष्ट्रीय उच्च पथ (उत्तर) के मुख्य अभियंता उमाशंकर प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed