फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Married woman hanged to death in Kaimur

Bihar News: विवाहिता की फांसी लगाकर हुई हत्या, आरोपी पति फरार; पीहर पक्ष ने पुलिस में दर्ज करवाया मामला

Sun, 08 Dec 2024 07:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 07:11 PM IST
सार

Bihar News: सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला का शव फंदे पर लटकता हुआ पाया गया। घटना के बाद पति व ससुरालजन मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Married woman hanged to death in Kaimur
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोनहन पुलिस ने फंदे से लटकता हुआ एक महिला का शव बरामद किया है, जिसके बाद कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को सदर अस्पताल भभुआ पोस्टमार्टम करने के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मायके पक्ष को जब मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जा रह है कि पारिवारिक विवाद में हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी पति और घर वाले फरार बताए जा रहे हैं। मृत महिला की पहचान कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के दिनेश प्रसाद की 36 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी के रूप में हुई है। अभी मौके पक्ष के लोगों द्वारा किसी के ऊपर आवेदन सोनहन थाने में नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


सोनहन थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया सोनहन थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में एक महिला की फांसी लगाकर मौत होने की सूचना मिली थी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव को घर में लिटाया गया था। गले में फंदे के निशान थे। घर वाले फरार है, कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। अभी तक मैके पक्ष द्वारा आवेदन थाने को नहीं दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जानकारी देते हुए भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया सोनहन थाना क्षेत्र के एक महिला की मृत्यु की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव की जांच की गई। प्रथम दृष्टया मामला पति और उसके कुछ लोगों द्वारा मिलकर घटना को अंजाम देने की बात पता चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed