Bihar News: मोतिहारी में भीषण हादसा, पांच लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; विरोध में सड़क पर बवाल
Motihari Road Accident News: पांच लोगों की मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जमकर बवाल किया। लोगों ने पुलिस से ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है ट्रक चालक की लापरवाही के कारण ही यह हादसा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक नीचे फंसने के कारण ही ट्रक कुछ दूरी पर रुक पाया, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। प्रशासन की मदद से घायलों को सदर अस्पताल समेत अन्य निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया।
लोगों में भारी आक्रोश है
हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया और NHAI की एक गाड़ी में आग लगा दी। लोगों का कहना है इसी गाड़ी के चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। इधर, हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
चालक ने खो दिया नियंत्रण
एक तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने पाँच बाइक और एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन द्वारा अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया था। ट्रक ने पहले सड़क पार कर रही पांच बाइकों को रौंदा, इसके बाद एक ई-रिक्शा को भी ठोकर मार दी।