फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Man Rescued Alive After Drifting 100 Km in Ganga from Patna, Identified as Ramsevak Sahni

Bihar News: बंगलूरू से आया... पटना में गंगा में कूदा शख्स, 100 किमी बहने के बाद मिला जिंदा; जानें मामला

Sun, 10 Aug 2025 06:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Aug 2025 06:28 PM IST
सार

Patna News: पटना में गंगा में 100 किमी दूर से बहकर आया बुजुर्ग शख्स निर्वस्त्र मिला था, जिसे लोगों ने नाव के जरिए बचाया। पुलिस जांच में पता चला है कि वह बंगलूरू से पटना पहुंचा था और गंगा में कूद गया था। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Man Rescued Alive After Drifting 100 Km in Ganga from Patna, Identified as Ramsevak Sahni
लोगों ने गंगा में बह रहे शख्स को नाव से बचाया, पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के हाथीदह थाना क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स लगभग 100 किलोमीटर दूर से गंगा नदी में बहते हुए यहां तक पहुंचा। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से उसकी जान बचाई गई।

विज्ञापन

 
बीच गंगा से चलाया गया बचाव अभियान
जानकारी के अनुसार, हाथीदह थाना पुलिस को सूचना मिली कि गंगा नदी में एक व्यक्ति बहता हुआ आ रहा है। तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद ली और नाव का इंतजाम किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बीच गंगा से उस व्यक्ति को बाहर निकाला। उस समय वह निर्वस्त्र था और बेहद कमजोर हालत में नजर आ रहा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंगा का कहर! बाढ़ के पानी में डूबने से सात लोगों की मौत, सड़क हादसे में गई एक की जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भूखा-प्यासा मिला, मुखिया ने दी मदद
बचाव के बाद पता चला कि वह कई दिनों से भूखा था। हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा ने तुरंत उसे कपड़े दिए और खाना खिलाया। इसके बाद उसे हाथीदह थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।



 
पूछताछ में उसकी पहचान रामसेवक सहनी के रूप में हुई, जो मोतिहारी जिले के पकड़ी दयाल प्रखंड के बरदाहा गांव का निवासी है। उसने बताया कि वह बंगलूरू से लौट रहा था और पटना पहुंचने के बाद किसी कारण गंगा में कूद गया।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: पटना के दियारा में बाढ़ से जनजीवन ठप, स्कूल बंद, आवागमन बाधित; प्रशासन की अनदेखी से नाराज लोग
 
मानसिक रूप से परेशान लग रहा है व्यक्ति
बचाए गए व्यक्ति ने पुलिस से कई तरह की बातें कीं और वह मानसिक रूप से परेशान भी प्रतीत हुआ। हाथीदह थाना पुलिस अब उसके परिजनों से संपर्क कर रही है ताकि उन्हें सुरक्षित घर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed