फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Major accident during Ganga Snan on Kartik Purnima in Patna; 2 people drowned, search continues

Bihar News: कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा; दो लोग डूबे, तलाश जारी

Fri, 15 Nov 2024 07:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 15 Nov 2024 07:22 PM IST
सार

Patna News: पटना में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान दो अलग घटनाओं में एक किशोर और एक युवती डूब गए। फिलहाल उनकी खोजबीन की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Major accident during Ganga Snan on Kartik Purnima in Patna; 2 people drowned, search continues
गंगा में डूबे लोगों की खोजबीन की जा रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान के दौरान पटना जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर डूबने की घटनाएं हुईं, जिनमें दो लोग लापता हो गए। घटनाओं के बाद गंगा घाटों पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ SDRF की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

 
सबलपुर गंगा घाट पर किशोर लापता
पहली घटना फतुहा के नदी थानाक्षेत्र स्थित सबलपुर गंगा घाट की है। जहां गंगा स्नान के दौरान 14 वर्षीय किशोर राजेश कुमार गहरे पानी में चला गया। बताया जा रहा है कि राजेश अपने ननिहाल में छुट्टियां मनाने आया था और गंगा स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह हादसे का शिकार हो गया। 
विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नदी थाना पुलिस और SDRF की टीम राजेश की तलाश में जुटी है। राजेश के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खुसरूपुर गंगा घाट पर युवती डूबी
दूसरी घटना खुसरूपुर के बैकटपुर गंगा घाट की है। जहां 19 वर्षीय युवती बिजली कुमारी गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गई। बिजली कुमारी गुलाबबाग निवासी नागमणि राम की बेटी थी और मुंडन संस्कार के लिए अपने बुआ के घर आई हुई थी। 
 
जानकारी के मुताबिक, गंगा स्नान के दौरान युवती का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही खुसरूपुर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और SDRF की मदद से युवती की तलाश शुरू की। हालांकि, खबर लिखे जाने तक दोनों घटनाओं में लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। 
 
घटना पर प्रशासन का बयान
फतुहा और खुसरूपुर थाना पुलिस के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान सावधानी न बरतने से ये हादसे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से बचें और घाटों पर सतर्क रहें। 
 
वहीं, इन घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। राजेश के नाना-नानी और बिजली कुमारी के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी गंगा घाटों पर हादसों को लेकर चिंतित हैं। 

 
दोनों घटनाओं में SDRF और गोताखोरों की टीम गंगा में तलाशी अभियान चला रही है। प्रशासन ने कहा है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed