{"_id":"68ac64f8410a06886106ecb2","slug":"bihar-news-lover-shot-girl-youth-committed-suicide-case-love-affair-boyfriend-girlfriend-rohtas-bihar-sasaram-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रेमिका को गोली मार सनकी प्रेमी ने कर ली ख़ुदकुशी, लड़की की मां ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रेमिका को गोली मार सनकी प्रेमी ने कर ली ख़ुदकुशी, लड़की की मां ने बताई वजह
Mon, 25 Aug 2025 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 25 Aug 2025 06:58 PM IST
सार
Bihar : विवाह भवन में अचानक दो गोलियां चलीं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़कर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सभी अचंभित रह गये। एक लड़का और एक लड़की खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे।
विज्ञापन
घायल लड़की को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में एक बार फिर इश्क के दर्दनाक अंत की कहानी सामने आई है। मामला रोहतास जिले के सासाराम का है। एक युवक ने एक लड़की को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कहानी यहीं समाप्त नहीं हुई, बल्कि घटना के बाद एक और घटना हुई, जिसमें उस सिरफिरे आशिक ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी पारस कुमार के पुत्र जैकी उर्फ लड्डू कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवती नगर थाना क्षेत्र के दलेलगंज की रहने वाली है। घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के माइको स्थित एक मैरिज हॉल के अंदर की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: राजस्व विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, कई कर्मियों को किया बर्खास्त; इन पर लगे हैं गंभीर आरोप
विज्ञापन
प्रेम में असफल होने पर उठाया कदम
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि जैकी उर्फ लड्डू कुमार एक लड़की से प्रेम करता था, लेकिन लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात से नाराज होकर जैकी उर्फ लड्डू कुमार ने पहले अउस लड़की के सिर में और फिर उसके सीने में गोली मार दी। लड़की को गोली मारने के बाद उसने फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस एवं सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल से एफएसएल टीम द्वारा सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच कर रही है। साथ हीं घटना की जानकारी पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने पटनावासियों को दी 1024.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, यह बातें कहीं
मॉल में काम करती थी युवती
घटना के संबंध में लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती है। सोमवार की दोपहर वह किसी काम से बाजार गई थी, तभी पता चला कि उसकी बेटी को एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दी है। मां के अनुसार युवक बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था, लेकिन अंतर्जातीय होने के कारण लड़की शादी करना नहीं चाहती थी।
घटनास्थल से हथियार व कारतूस बरामद
डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। किसी बात को लेकर दोनों में अनबन थी और इसी के कारण युवक ने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली मार आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घायल लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा तथा कारतूस बरामद कर कई साक्ष्य जुटाए हैं तथा मामले की जांच चल रही है।