{"_id":"667938baf3450476e902d328","slug":"bihar-news-labor-resources-minister-santosh-singh-takes-a-dig-at-lalu-rabri-and-tejashwi-bihar-politics-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: श्रम संसाधन मंत्री बोले- तेजस्वी हरिश्चंद्र की बात करते हैं तो पूरा बिहार हंसता है, लालू-राबड़ी का...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: श्रम संसाधन मंत्री बोले- तेजस्वी हरिश्चंद्र की बात करते हैं तो पूरा बिहार हंसता है, लालू-राबड़ी का...
Mon, 24 Jun 2024 02:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:43 PM IST
सार
Bihar Politics: मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी, लालू और राबड़ी जी कभी ईमानदार हो नहीं सकते। इन लोगों की ईमानदारी में जमीन और आसमान का फर्क है। मीडिया से ही पता चला है कि उनके पीए का नीट पेपर लीक मामले में नाम सामने आ रहा है।
विज्ञापन
श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैमूर जिले के भगवानपुर में एक निजी कार्यक्रम से पहुंचे बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसी को बताने की जरूरत नहीं कि तेजस्वी यादव उनके पिता और उनकी माता जी के चरित्र के बारे में पूरा बिहार जनता है। तेजस्वी जी हरिश्चंद्र की बात करते हैं तो उनपर पूरा बिहार हंसता है
विज्ञापन
मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि तेजस्वी, लालू और राबड़ी जी कभी ईमानदार हो नहीं सकते। इन लोगों की ईमानदारी में जमीन और आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि मीडिया से ही पता चला है कि उनके पीए का नीट पेपर लीक मामले में नाम सामने आ रहा है। इसे लेकर उनसे पूछताछ भी चल रही है। बहुत जल्द दोषियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन