{"_id":"6873bfaa981a3c783b057924","slug":"bihar-news-jp-fighters-and-socialist-leaders-joined-rjd-hundreds-of-people-took-membership-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जेपी सेनानी और समाजवादी नेताओं ने थामा RJD का दामन, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जेपी सेनानी और समाजवादी नेताओं ने थामा RJD का दामन, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता
Sun, 13 Jul 2025 07:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:46 PM IST
सार
पटना में आयोजित एक समारोह में जेपी आंदोलन से जुड़े दिग्गज नेता और समाजवादी विचारधारा के प्रमुख चेहरों नरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रमानंद सिंह, रविशंकर बढ़ई, आसिफ साहिल, मोहम्मद सैफुद्दीन अहमद और एजाजुल हक सहित सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
जेपी सेनानी और समाजवादी नेताओं ने थामा RJD का दामन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजनीतिक गलियारों में बड़ी हलचल के बीच जेपी आंदोलन से जुड़े दिग्गज नेताओं और समाजवादियों ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की। पटना में आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में जेपी सेनानी एवं जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, समाजवादी नेता प्रमानंद सिंह, रविशंकर बढ़ई, आसिफ साहिल, मो. सैफुद्दीन अहमद, एजाजुल हक सहित सैकड़ों लोगों ने राजद का दामन थामा।
यह आयोजन राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर मंडल ने सभी नवागंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ये सभी पुराने जेपी सेनानी और समाजवादी विचारधारा के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जिनका समाज में गहरा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा का अनुभव सरकार की विफल नीतियों के खिलाफ संघर्ष में राजद के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
ये भी पढ़ें:महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान, पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल से हटाया गया
विज्ञापन
समारोह का संचालन राजद प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने किया। इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, मदन शर्मा, फैयाज कमाल, प्रदीप मेहता, और युवा राजद के नेता गणेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि देश और राज्य में सड़ी-गली व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए राजद ही एकमात्र विकल्प है, और आने वाले चुनाव में जनसमर्थन के साथ बदलाव की लहर तेज़ होगी।