फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : job posting six senior IAS officers transfer posting news patna bihar election 2025

Bihar News : विधान सभा चुनाव से पहले फिर छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, नोटिफिकेशन जारी

Wed, 10 Sep 2025 04:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 10 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार ने छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन छह सीनियर आईएएस अधिकारियों में दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : job posting six senior IAS officers transfer posting news patna bihar election 2025
पटना सचिवालय - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विधान सभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन रह गये हैं। इससे पहले एक बार फिर छह सीनियर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है। गृह विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उन छह सीनियर आईएएस अधिकारियों में दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : इंडी न महागठबंधन... कांग्रेस बिहार में अपनी सरकार बना रही! 70 सीटों की जिद इसी कारण
विज्ञापन


1998 बैच के आईएस नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग  का प्रधान सचिव  बनाया गया है। अब तक वह लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव के पड़ पर पदस्थापित थे। आईएस नर्मदेश्वर लाल सामान्य प्रशासन विभाग  में प्रदत जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। 2008 बैच के आईएएस बी. कार्तिकेय. धनजी को लघु जल संसधान  विभाग का सचिव बनाया गया है। उद्योग विभाग  का सचिव का भी प्रभार होगा। बी. कार्तिकेय. धनजी उद्योग विभाग के सचिव का पद भी संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Aadhar Card : सुप्रीम निर्देश के बाद चुनाव आयोग ने बिहार के वोटरों को 'आधार' का मौका दिया; फॉर्म 6 पर भी अपडेट

 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश कुमार सिंह को सहयोग समिति के निबंधक की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह  निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभल रहे थे। इसके अतिरिक्त वह अपर निदेशक, (कार्यक्रम अनुश्रवण), बिहार विकास मिशन, पटना का अतिरिक्त प्रभार भी संभल रहे थे। अब भी वह इस अतिरिक्त प्रभार में बने रहेंगे।   
यह खबर भी पढ़ें-Pappu Yadav : सांसद पप्पू यादव की गालीबाजी ऐसी कि MLA भाई वीरेंद्र भी फेल; धमकी का ऑडियो वायरल

2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल अग्रवाल को निबंधन महानिरीक्षक-सह-उत्पाद आयुक्त, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वह निबंधक, सहयोग समितियां, बिहार, पटना की जिम्मेदारी संभल रहे थे। 
पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed