फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Jharkhand Tourism Minister Sudivya Kumar reached Rajgir Zoo Safari in Nalanda

Bihar News: झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार पहुंचे राजगीर जू सफारी, वन्यजीव संरक्षण पर दिया जोर

Sat, 04 Jan 2025 08:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 08:51 PM IST
सार

झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी जैसे स्थल बच्चों और युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक हैं।

विज्ञापन
Bihar News Jharkhand Tourism Minister Sudivya Kumar reached Rajgir Zoo Safari in Nalanda
सुदिव्य कुमार पहुंचे राजगीर जू सफारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मामले के मंत्री सुदिव्य कुमार ने बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जू सफारी में उपलब्ध संरचनात्मक व्यवस्थाओं और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की।

विज्ञापन


मंत्री कुमार ने अपने दौरे के दौरान वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी जैसे स्थल बच्चों और युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के साधन भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन


जू सफारी और नेचर सफारी की सराहना
कुमार ने जू सफारी और नेचर सफारी में जंगली जीव-जंतुओं के लिए प्राकृतिक वातावरण और पर्यटकों के लिए सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां सालाना लाखों पर्यटक आते हैं। कुमार के दौरे के दौरान राम सुन्दर एम, निदेशक, राजगीर जू सफारी एवं राजकुमार एम, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ सहित अन्य वन अधिकारी भी उपस्थित थे। कुमार के दौरे के उपरान्त निदेशक, राजगीर जू सफारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ के द्वारा पर्यटन, कला, संस्कृति,खेल और युवा मंत्री को राजगीर जू सफारी के प्रतिक चिंह (मोमेन्टो) देकर उनका धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed