फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In Ismailpur village, a youth was shot dead for refusing to testify in a molestation case

Bihar Crime: गवाही देने से मना किया तो मार दी गोली, इस्माइलपुर में युवक को गोली मारने की घटना से सनसनी

Tue, 20 May 2025 06:41 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 20 May 2025 06:41 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित मुन्ना राम और दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: In Ismailpur village, a youth was shot dead for refusing to testify in a molestation case
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस्माइलपुर निवासी खदेरन राम का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना राम सेंट्रल जेल में अपने चाचा से मुलाकात कर लौट रहा था। इसी दौरान इस्माइलपुर गांव स्थित एक मंदिर के पास उसकी बाइक को मोदी अंसारी और गोरख रावत ने रोक लिया। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई, जो जल्द ही मारपीट और फिर फायरिंग में बदल गई। घटना के दौरान मुन्ना राम ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों द्वारा चलाई गई गोली उसके कंधे में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

गवाही देने से इनकार करने पर हुआ हमला: घायल का आरोप
घायल मुन्ना राम ने आरोप लगाया है कि मोदी अंसारी और गोरख रावत एक लड़की से छेड़खानी के मामले में उससे गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। जब उसने गवाही देने से इनकार कर दिया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसी रंजिश में उस पर जानलेवा हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एनडीए गठबंधन की ओर से अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, समर्थकों ने किया स्वागत

पुलिस कर रही जांच, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित मुन्ना राम और दोनों आरोपी पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed