Bihar: एनडीए गठबंधन की ओर से अभिनंदन समारोह में शामिल हुए मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, समर्थकों ने किया स्वागत
Bihar: मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने इस मौके पर कहा कि वह मंत्री नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में सिवान आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के सूचना एवं प्रसार प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिवान पहुंचे। उनका एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फूलमाला से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया। शहर के पकड़ी मोड़ स्थित एक मैरेज हॉल में एनडीए गठबंधन की ओर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने शिरकत की।
इसके बाद मंत्री कृष्ण कुमार मंटू सिवान समाहरणालय के सभागार पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 1002 करोड़ की लागत से 1327 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस ऑनलाइन शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री के साथ सिवान के जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी भी मौजूद थे। मंत्री कृष्ण कुमार मंटू ने इस मौके पर कहा कि वह मंत्री नहीं, बल्कि एक कार्यकर्ता के रूप में सिवान आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं को धरातल पर लागू करने और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।
पढ़ें: कई मागों को लेकर सिवान में स्कीम वर्करों का आक्रोश मार्च, डीएम को ज्ञापन; 9 जुलाई से हड़ताल की चेतावनी
उन्होंने कहा कि शिक्षित बिहार, विकसित बिहार और एक बार फिर नीतीश कुमार के नारों के साथ हम सब आगे बढ़ रहे हैं। पूरा एनडीए एकजुट है, अब कोई अलग पार्टी नहीं है। सभी एनडीए के सदस्य हैं और सबके नेता नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही हम चुनाव लड़ेंगे। 2025 में बिहार की जनता इतना बहुमत देगी कि विपक्ष अगले 25 साल तक इंतजार करता रहेगा।