{"_id":"66e1a3eacc4f4368a902d8f2","slug":"bihar-news-in-a-village-in-nalanda-cousin-killed-a-man-by-putting-gun-in-his-mouth-over-a-dispute-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: चचेरे भाई ने सो रहे शख्स के मुंह में कट्टा डालकर चला दी गोली, मंजर देख कांप उठा गांव वालों का कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: चचेरे भाई ने सो रहे शख्स के मुंह में कट्टा डालकर चला दी गोली, मंजर देख कांप उठा गांव वालों का कलेजा
Wed, 11 Sep 2024 07:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 11 Sep 2024 07:36 PM IST
सार
Nalanda News: सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या रमेश चौहान द्वारा गोली मार हत्या करने की बात सामने आ रही है। इसका कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रही छापामारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा के एक गांव से भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की मुंह में कट्टा रखकर गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना नूरसराय थानाक्षेत्र के बालचंद बीघा गांव में बुधवार की शाम की है। मृतक की पहचान दिवंगत रघुवीर चौहान के बेटे रामावतार चौहान (60) के रूप में हुई है। हत्या के आरोप में मृतक के चचेरे भाई रमेश चौहान का नाम सामने आया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर रामावतार चौहान की पोती ने बताया कि उनके घर के गोतिया ने रैयती जमीन पर मकान बना लिया था। इसके कारण दादा के चचेरे भाई रमेश चौहान ने आरोप लगाया कि रामावतार ने मकान बनाने में मदद की है। इस विवाद को लेकर रमेश चौहान ने पहले रमेश चौहान ने पहले रामावतार चौहान को गालियां दीं। फिर अपने पास रखे कट्टे से गोली चला दी। इस दौरान रामावतार चौहान ने बचने के लिए अपने दालान में दौड़कर पड़ोसी शिव कुमार के घर में शरण ली। लेकिन रमेश भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। फिर उसने बाद में सोते समय रामावतार के मुंह में कट्टा डालकर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली उनके शरीर को चीरते हुए पार हो गई।
विज्ञापन
घटना से गांव में फैली सनसनी
हत्या की घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक के परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो गया। घटना के बाद करीब पांच राउंड फायरिंग की गई, जिससे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सदर डीएसपी 2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या रमेश चौहान द्वारा गोली मार हत्या करने की बात सामने आ रही है। इसका कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और मृतक के बेटे का फर्द बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। फिलहाल, विधि व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।