फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Hockey Asia Cup winning team honored in Patna, CM Nitish Kumar gave Rs 10 lakh each

Bihar News: हॉकी एशिया कप विजेता टीम का पटना में सम्मान, सीएम नीतीश कुमार ने दिया 10-10 लाख रुपये

Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

Bihar News: सीएम नीतीश ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई।

विज्ञापन
Bihar News: Hockey Asia Cup winning team honored in Patna, CM Nitish Kumar gave Rs 10 lakh each
सीएम नीतीश ने सौंपा चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में आयोजित सम्मान समारोह में हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक, सहायक प्रशिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ को सम्मानित किया। इस मौके पर खिलाड़ियों, मुख्य प्रशिक्षक और सहायक प्रशिक्षकों को 10-10 लाख रुपये तथा सपोर्ट स्टाफ को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और स्टाफ को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के साथ समूह तस्वीर भी खिंचवाई।गौरतलब है कि राजगीर खेल परिसर स्थित बिहार खेल विश्वविद्यालय के हॉकी स्टेडियम में 29 अगस्त से 7 सितम्बर तक पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, कजाकिस्तान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीमें शामिल हुई थीं। भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को हराकर खिताब जीता था।

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; दो की मौत व एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पहले ही खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा कर दी थी। इससे पूर्व भारतीय महिला हॉकी टीम को भी एशिया कप जीतने पर पुरस्कार राशि दी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत में हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने संबोधन में कहा कि यह सम्मान खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बिहार में खेलों के प्रति प्रेम और खिलाड़ियों के लिए उठाए गए कदमों की पूरे देश में सराहना हो रही है।

समारोह में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त एस. सिद्धार्थ, सामान्य प्रशासन व खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेन्द्र, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण, खेल विभाग के निदेशक महेन्द्र कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed