फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news : scorpio loose control two people die one major injured driver flee

Bihar Accident: मुजफ्फरपुर में बेकाबू स्कॉर्पियो का कहर, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; दो की मौत व एक गंभीर

Fri, 19 Sep 2025 06:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

Bihar News: हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news : scorpio loose control two people die one major injured driver flee
बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के भैरवस्थान मोड़ पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औराई प्रखंड के देवकुली गांव निवासी 70 वर्षीय दीपलाल राय और 40 वर्षीय उदय राय अपने साथी महेंद्र सिंह के साथ बाइक (ग्लैमर) से प्रखंड मुख्यालय से लौट रहे थे। तभी एक नई स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गई और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को एसकेएमसीएच भेजा, लेकिन रास्ते में ही दीपलाल राय और उदय राय ने दम तोड़ दिया। महेंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 36 साल से सेवा दे रहे होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। औराई थाना प्रभारी राजा सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed