फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : High Court acquitted former RJD party MLA Rajballabh Yadav accused by a minor

Bihar : हाईकोर्ट ने राजद के पूर्व विधायक को किया रिहा, राजबल्लभ यादव पर नाबालिग ने लगाए थे गंभीर आरोप

Thu, 14 Aug 2025 05:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 14 Aug 2025 05:30 PM IST
सार

Bihar : नवादा से राजद विधायक रहे राजबल्लभ यादव पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। आरोप लगते ही पूर्व विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब हाईकोर्ट ने आरोपी राजबल्लभ यादव को रिहा कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : High Court acquitted former RJD party MLA Rajballabh Yadav accused by a minor
पटना हाई कोर्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना हाईकोर्ट ने बहुचर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। राजद के पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को अदालत ने सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने यह कहा कि अभियोजन पक्ष पीड़िता के आरोप साबित करने में विफल रहा, इसलिए आरोपी को संदेह का लाभ दिया जाता है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: हत्याकांड के आरोपी से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
विज्ञापन


नवादा से राजद विधायक रहे राजबल्लभ यादव पर एक नाबालिग लड़की ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था। आरोप लगते ही पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह फरवरी 2016 से अब तक जेल में बंद थे। लगातार मामले की सुनवाई हुई और इस सुनवाई के दौरान पक्ष के वकीलों ने बहस किया। अंत में कोर्ट ने कहा कि यह पूरा प्रकरण एक राजनीतिक साजिश और झूठे आरोपों का नतीजा है। अदालत ने यह भी कहा कि उपलब्ध साक्ष्य दोष सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar : गरिमा मलिक और बाबू राम सहित 15 पुलिस अधिकारी और कर्मी होंगे पुरस्कृत, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

6 फरवरी 2016 को एक नाबालिग लड़की को जन्मदिन की पार्टी के बहाने बोलेरो गाड़ी से गिरियक स्थित एक घर ले जाया गया। वहां कथित रूप से उसे शराब पिलाने की कोशिश की गई, मना करने पर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बयान दिया था कि घटना के बाद एक महिला को उसने आरोपी से तीस हजार रुपये लेते देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed