{"_id":"688641a72cb845daac0a8a3c","slug":"bihar-news-five-criminals-planning-patna-robbery-arrested-action-by-bihar-police-stf-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डकैती की साजिश रच रहे थे पांच अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा; बेऊर जेल से दोस्त ऐसा करने कहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डकैती की साजिश रच रहे थे पांच अपराधी, पुलिस ने हथियार के साथ पकड़ा; बेऊर जेल से दोस्त ऐसा करने कहा था
Sun, 27 Jul 2025 08:41 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:41 PM IST
सार
Patna Police: पुलिस ने पांचों के पास से पिस्टल, कट्टा, मैगजीन, 11 कारतूस और तीन विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस कार्रवाई से डकैती की घटना को विफल किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पांचों को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के दानापुर में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि यह पांचों डकैती की योजना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि पटना पुलिस और बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ बदमाश दानापुर थाना अंतर्गत डकैती की योजना बना रहे हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना के निर्देशन पर विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए दानापुर थाना अंतर्गत चिन्हित स्थानों पर छापेमारी की और डकैती की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को पकड़ा।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों ने अपने बयान में बताया कि वह बेऊर जेल में बंद अपने साथी के कहने पर दानापुर थाना अंतर्गत डकैती करने की योजना बना रहे थे। इस मामले में सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि ये सभी बदमाश दानापुर थाना अंतर्गत एक बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इनकी सूचना बिहार एस.टी.एफ. को भी थी। बिहार एस.टी.एफ. और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये पांचों बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं, जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सभी बदमाश पटना के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पटना के इस होटल में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने छह महिलाओं को मुक्त करवाया; जानिए पूरा मामला
विज्ञापन
जानिए, गिरफ्तार बदमाशों के बारे में
- साहिल कुमार, उम्र 20 वर्ष,
- रोहित कुमार उर्फ कल्लु एस.पीराज कुमार, उम्र 21 वर्ष,
- गोलु कुमार, उम्र 18 वर्ष
- रौशन कुमार, उम्र 18 वर्ष
- राज कुमार, उम्र 21