फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Farmers in Nalanda threw vegetables on road and also staged protests to get their demands met

देख लो सरकार: अपनी मांग मनवाने के लिए किसान सड़क पर सब्जियां फेंके, प्रशासन से नाराज होकर प्रदर्शन भी किए

Thu, 23 Jan 2025 01:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Jan 2025 01:44 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया। दरअसल, किसान जिला प्रशासन से नाराज होकर सड़कों पर सब्जियां फेंक दिए और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किए।

विज्ञापन
Bihar News Farmers in Nalanda threw vegetables on road and also staged protests to get their demands met
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के हिलसा प्रखंड में गुरुवार को किसानों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने सड़कों पर अपनी ही उपज फेंक दी। यह घटना रामबाबू हाईस्कूल के समीप हुई।

विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से प्रशासन उन्हें हिलसा शहर के उत्तरी भाग में सब्जी बेचने से रोक रहा है। किसान उदय कुमार ने बताया, हम लोग कई साल से इसी जगह पर सब्जी बेचते आए हैं। प्रशासन ने अचानक हमें यहां से हटाने का आदेश दे दिया है।
विज्ञापन




प्रशासन का फैसला
दरअसल, किसानों द्वारा सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से सब्जी मंडी लगाने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने किसानों के लिए ककड़िया मोड़ के पास एक जगह चिन्हित की थी। लेकिन यह जगह शहर से काफी दूर होने के कारण किसान वहां अपना सामान ले जाने से हिचक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मुश्किलें
किसानों का कहना है कि उन्हें शहर से दूर जगह पर सब्जी ले जाने में काफी परेशानी होती है। इसके अलावा, नई जगह पर ग्राहकों की संख्या भी कम होगी। प्रशासन का कहना है कि सड़क किनारे सब्जी मंडी लगाने से यातायात बाधित होता है और शहर की सुंदरता भी बिगड़ती है। इसलिए किसानों के लिए एक निश्चित जगह आवंटित की गई है। किसानों के साथ विचार विमर्श कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed