फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Fake News and fake social media post exposed on bjp candidate for lok sabha election 2024

Lok Sabha Election : चुनाव में सोशल मीडिया का देखिए कैसे हो रहा गलत इस्तेमाल; भाजपा ने खोली विपक्षी की पोल

Thu, 18 Apr 2024 10:40 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Apr 2024 10:40 PM IST
सार

Fake News Expose : मीडिया संस्थान फर्जी खबरों का सच सामने लाते रहे हैं, लेकिन चुनावी मौसम में राजनीतिक दलों को भी इस काम में लगना पड़ा है। कल मतदान है और आज प्रत्याशी के बारे में फर्जी बातें वायरल हो रही हैं। भाजपा ने ऐसा एक खुलासा किया है।

विज्ञापन
Bihar News : Fake News and fake social media post exposed on bjp candidate for lok sabha election 2024
फेक मैसेज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भी विरोधी को बदनाम किए जाने की साजिश रची जाती है। कोई साजिश कामयाब हो जाती है तो कोई फुस्स हो जाती है। पहले जब सोशल मीडिया का दौर नही था, तब किसी का नाम खराब करने के लिए अफवाह फैलाने का सहारा लिया जाता था। इसके लिए बाजाप्ता अफवाहबाज भी रखे जाते थे। इनका काम ही विरोधी के बारे में झूठी बातों को सच्चाई जैसी लगने वाली ऐसी चाशनी में डूबोकर फैलाना होता था, जो सच लगे। जमाना बदला और फिर सोशल मीडिया का जमाना आ गया। इसके साथ परंपरागत अफवाह बाजी धराशाई होने लगी। सोशल मीडिया पर की गई अफवाहबाजी पर लोग सरसरी तौर पर यकीन भी करने लगे लेकिन ऐसे अफवाह ज्यादा देर नही टिकते और इसकी पोल पट्टी खुल ही जाती है। औरंगाबाद में भी  गुरुवार को एक ऐसे ही अफवाह की पोल खुली। पोल खोलने के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई गई, उसे खुद सोशल मीडिया पर ही आकर सफाई देनी पड़ी। तब जाकर लोगों को यकीन हुआ कि यह सब  सायबर सेल पर खेल खेलने वालो का कारनामा भर था।

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल औरंगाबाद में अचानक से निवर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में तैरने लगा। इसमे यह लिखा था कि "हर बार की तरह पहनेंगे ताज करेंगे राज, नहीं चाहिए पिछड़ी जाति का वोट कोई भी हो कोइरी कुम्हार अहीर दुसाध चमार"। यह स्क्रीनशॉट फोटो लगातार वायरल होने लगा। लोगों में तरह-तरह की चर्चा होने लगी। विरोधी तो इसे और ज्यादा ही फैलाने लगे। बात फैलते-फैलते भाजपा प्रत्याशी तक पहुंचे और वे तुरंत एक्शन में आए और सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने दी सफाई
स्क्रीनशॉट फोटो के वायरल होते ही भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के लिए आरोप से खुद का बचाव करना और अपना पक्ष रखकर निराधार करार देना लाजमी हो गया। लिहाजा उन्होंने भी मामले में अपनी सफाई देने का वीडियो बनाया और उन्होंने भी इसे वायरल करा दिया। उनके जवाबी वीडियो के वायरल होने के बाद जब समर्थको से उन्हे इसकी सूचना मिलने लगी तब जाकर उन्होंने थोड़ी राहत महसूस की। वीडियो में भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि जिस स्क्रीनशॉट फोटो को शेयर किया गया है, वह उनके सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट नही किया गया है। यह फेक है। यह विरोधियों की साजिश है। हर जाति धर्म के मतदाता उनके लिए आदरणीय है। वे सबका सम्मान करते है। अफवाहों पर कतई ध्यान न दे। यदि कही भी मेरे बारे में कुछ भी उल्टा सीधा कहा जा रहा है तो मुझसे जानकारी कर ले। मैं गलत तौर तरीको का सहारा लेने वाला शख्स नही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसने रची साजिश, खुलासा होना बाकी
मामले की साजिश किसने रची, इसका तो अभी खुलासा नही हुआ है। सिर्फ अनुमान ही लगाया जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह किसी विरोधी उम्मीदवार की साजिश हो सकती है। इस साजिश को रचने से विरोधी को कितना फायदा या नुकसान हुआ, इसका पता तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। फिलहाल तो यह साजिश विफल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed