{"_id":"68739ec89496b6a5d00d5eec","slug":"bihar-news-drunk-father-s-brutality-in-patna-innocent-son-beaten-to-death-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में शराबी पिता की हैवानियत, मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में शराबी पिता की हैवानियत, मासूम बेटे की पीट-पीटकर हत्या
Sun, 13 Jul 2025 05:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:26 PM IST
सार
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में एक शराबी पिता ने गुस्से में आकर 6 साल के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आरोपी पिता फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। जक्कनपुर थाना क्षेत्र के करविगहिया स्थित एक होटल में एक पिता ने शराब के नशे में अपने 6 वर्षीय बेटे की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का नाम सन्नी कुमार है और उसकी उम्र 6 वर्ष थी। परिवार लखीसराय से रोज़ी-रोटी की तलाश में पटना आया था। मृतक की मां करुणा देवी ने बताया कि वे पिछले कुछ महीनों से पटना जंक्शन के आसपास रह रहे थे और समय-समय पर होटल में सफाई का काम करते थे।
शनिवार की शाम लगभग 4 बजे परिवार ने होटल में एक कमरा लिया ताकि कुछ समय शांति से गुजार सकें। इस दौरान पिता शराब के नशे में होटल पहुंचा और बेहोशी की हालत में सो गया। जब वह सोकर उठा, तो भूख लगने पर पत्नी से खाना न मिलने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि पिता ने आपा खो दिया और गुस्से में आकर अपने ही मासूम बेटे को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दंपती बच्चे को इलाज के लिए एक नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना होटल संचालक ने पुलिस को दी।
ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी का अपमान, पदयात्रा के दौरान कार्यक्रम स्थल से हटाया गया
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटना सदर एएसपी के अनुसार, महिला के बयान के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मासूम की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।