{"_id":"6a1e827abd3d9a6d1d0cefb2","slug":"bihar-news-dead-body-of-neet-student-found-in-patna-s-girls-hostel-police-investigating-suicide-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना में NEET की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- लड़का परेशान करता था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना में NEET की छात्रा का शव मिलने से हड़कंप, परिजन बोले- लड़का परेशान करता था
Tue, 02 Jun 2026 12:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:42 PM IST
सार
Patna Crime News: पटना में छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल के कमरे में फंदे से झूल रहा है। हॉस्टल संचालक छात्रा की आत्महत्या की बात कह रही है। परिजनों कहा है कि एक लड़का उसे काफी दिनों से परेशान करता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा का शव मिला है। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी स्थित राधे कृष्णा हॉस्टल में हुई है। मंगलवार सुबह 17 साल की छात्रा का शव फंदे से झूलता देखकर सबलोग दंग रह गए। हॉस्टल संचालक ने फौरन पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी साथ लाया। एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
आत्महत्या की बात कह रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, 17 साल की छात्रा समस्तीपुर की रहने वाली थी। वह पिछले दो वर्ष से पटना में नीट परीक्षा की तैयारी करती थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या लग रहा है। परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। किसी लड़के की ओर से परेशान करने की बात भी सामने आ रही है। छात्रा के कॉल डिटेल्स को भी खंगाला जा रहा है। लड़के की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Bihar: विधान परिषद् उम्मीदवारों की लिस्ट पर जदयू में मंथन जारी, नीतीश कुमार किन नामों पर लगाएंगे अंतिम मुहर
विज्ञापन
कुछ दिनों से परेशान कर रहा एक लड़का
हॉस्टल संचालक आभा सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह छात्रा सोमवार रात खाना खाकर सो रही है। वह पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। उसकी दोस्त का कहना है कि छात्रा के अभिभावक उससे बातचीत नहीं कर रहे थे। इस कारण वह कुछ तनाव में भी रहती थी। परिजनों का कहना है कि कोई लड़का है, जो उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे।