फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: CRPF jawan from Kaimur commits suicide in Jammu, reason not revealed

Bihar News: कैमूर के CRPF जवान ने जम्मू में किया सुसाइड, कारण का नहीं हुआ खुलासा; पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

Fri, 03 Oct 2025 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 03 Oct 2025 06:15 PM IST
सार

Bihar News: जैसे ही पार्थिव शरीर सरेवां गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Bihar News: CRPF jawan from Kaimur commits suicide in Jammu, reason not revealed
पार्थिव शरीर लाया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के कटरा में तैनात सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के जवान पप्पू राम की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है, हालांकि परिजनों ने इस पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार को उनके पैतृक गांव कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र स्थित सरेवां गांव पहुंचा, जहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे।

विज्ञापन

मृतक जवान पप्पू राम, संतोष राम के पुत्र थे। उनके बहनोई विकल्प कुमार ने बताया कि पप्पू राम हाल ही में नागपुर में हवलदार की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे थे और उन्हें प्रमोशन मिला था। लेकिन महज दस दिन के भीतर ही उनकी मौत की खबर आ गई। वे वर्ष 2010 से जम्मू में तैनात थे।

विज्ञापन

विकल्प कुमार ने बताया कि जब परिवार को कटरा स्थित कंट्रोल रूम से फोन आया तो किसी ने भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी। कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने कहा कि शव के गांव पहुंचने पर ही सबकुछ बताया जाएगा। बाद में केवल इतना बताया गया कि उन्होंने आत्महत्या की है और एक कथित सुसाइड नोट के साथ शव गांव भेज दिया गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस पर विश्वास नहीं है और उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं; प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन किशोर, नदी की तेज धारा में बहकर हुए लापता; SDRF को बुलाया गया

वहीं, जवान का पार्थिव शरीर लेकर आए नागेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उन्हें वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शव को पैतृक गांव पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने भी स्वीकार किया कि उन्हें मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं दी गई है।

जैसे ही पार्थिव शरीर सरेवां गांव पहुंचा, पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया। जवान अपने माता-पिता के एकमात्र पुत्र थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed