फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Cracks appear in the newly constructed health building constructed at a cost of crores

Bihar News: करोड़ों की लागत से बने नवनिर्मित स्वास्थ्य भवन में आई दरारें, नेता ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Thu, 12 Jun 2025 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Jun 2025 04:16 PM IST
सार

Bihar: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने भवन में आई दरारों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Bihar News: Cracks appear in the newly constructed health building constructed at a cost of crores
बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के दुर्गावती प्रखंड में करोड़ों रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन में दरारें उभर आई हैं। यह वही भवन है, जिसमें कुछ माह पहले ही स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को स्थानांतरित किया गया था।

विज्ञापन


दरारों को लेकर जब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संगीता सिन्हा से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से बताया कि भवन अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ था। निर्माण कार्य अधूरा ही था, लेकिन विभागीय आदेश के तहत उन्हें जल्दबाजी में भवन में शिफ्ट होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बीते 14 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन के मद्देनजर भवन का उद्घाटन प्रस्तावित था। इसी जल्दबाजी में भवन का आंशिक उद्घाटन किया गया और स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। डॉ. सिन्हा ने बताया कि उन्होंने भवन की स्थिति से संबंधित शिकायत वरीय पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेज दी है।
विज्ञापन


पढ़ें: वित्त मंत्री ने राजीव कुमार चंद्रवंशी को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित, जहानाबाद में खुशी की लहर    
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करने पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने भवन में आई दरारों को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और भवन निर्माण से जुड़े ठेकेदार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी कमीशनखोरी और लापरवाही का आरोप लगाया। सतीश यादव ने कहा कि यहां की जनता परेशान है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इनका ध्यान केवल लूट और कमीशन पर टिका है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed