{"_id":"667ac72d7245964f1100d496","slug":"bihar-news-cpi-ml-mla-gopal-ravidas-sits-on-dharna-with-villagers-against-railway-administration-in-patna-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में रेलवे प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे माले विधायक, अधिकारियों से की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में रेलवे प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे माले विधायक, अधिकारियों से की यह मांग
Tue, 25 Jun 2024 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:03 PM IST
सार
Patna News: धरने पर बैठे माले विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि रास्ता बंद होने से लगभग 10 किलोमीटर का दूरी बढ़ गई है। अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल तक ले जाना होगा तो अब उनके साथ रास्ते में ही कोई अनचाही घटना घट सकती है।
विज्ञापन
धरने के दौरान माले विधायक गोपाल रविदास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में पटना-गया लाइन स्थित पोथाही स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग को लेकर ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस धरना-प्रदर्शन में फुलवारी विधायक और भाकपा माले नेता गोपाल रविदास भी शामिल हो गए। विधायक रविदास ने कहा कि इस रास्ते से लाखों लोगों का आवागमन होता है। इस रास्ते पर रेलवे प्रशासन द्वारा गड्ढा किया जा रहा है, जिससे यह रास्ता बंद हो गया हैl रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।
विधायक ने कहा कि रास्ता बंद होने से लगभग 10 किलोमीटर का दूरी बढ़ गई है। अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल तक ले जाना होगा तो अब उनके साथ रास्ते में ही कोई अनचाही घटना घट सकती है। विधायक ने रेलवे प्रशासन के अधिकारियों से मोबाइल के जरिए बात कर ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया है। माले नेता ने रेलवे अधिकारियों से मांग की है कि तत्काल ही रास्ते को खोदना बंद कराया जाए। जब तक यहां रेलवे फाटक या अंडरपास की व्यवस्था न हो, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए।
इस प्रर्दशन में विधायक के साथ हरेंद्र दास, गणेशी यादव, बाढ़ू यादव, सूरज कुमार, मिथलेश, पंकज, गुड्डू, अजित और सहेंद्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।