फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Congress party Shashi Tharoor statement praised Bapu Tower and Bihar Museum patna bihar

Bihar News : कांग्रेस नेता शशि थरूर का बदला नजरिया, कहा- बिहार म्यूजियम देखने आया हूं, राजनीति करने नहीं

Tue, 23 Dec 2025 11:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 23 Dec 2025 11:17 PM IST
सार

Bihar : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज बापू टावर और बिहार म्यूजियम की जमकर प्रशंशा की। राजनीतिक सवाल पूछने पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मैं यहां राजनीति करने नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकास को करीब से देखने आया हूं।

विज्ञापन
Bihar News : Congress party Shashi Tharoor statement praised Bapu Tower and Bihar Museum patna bihar
शशि थरूर, सांसद, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर इन दिनों बिहार के बदले स्वरूप और सांस्कृतिक विकास को देखकर बेहद प्रभावित हैं। नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे थरूर ने खुले मन से स्वीकार किया कि बिहार को लेकर उनके मन में जो पुरानी धारणाएं थीं, वे अब पूरी तरह बदल चुकी हैं। उन्होंने आधुनिक बुनियादी ढांचे और ऐतिहासिक विरासत के अद्भुत संगम की जमकर सराहना की।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दिया टास्क, कहा- पंचायत और निकाय स्तर पर बिहार को करना होगा मजबूत
विज्ञापन


दुनिया के बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है बिहार म्यूजियम
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने विशेष रूप से बापू टावर और बिहार म्यूजियम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विश्व स्तरीय हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ राजनीति करने नहीं, बल्कि बिहार की समृद्ध संस्कृति और विकास को करीब से देखने आया हूँ। बिहार म्यूजियम दुनिया के बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है। हर भारतीय को पाटलिपुत्र का गौरव और राष्ट्रपिता को समर्पित भव्य बापू टावर जरूर देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कुंदन कृष्णन बने DG; अवकाश कुमार सहित कई IPS अधिकारी बने DIG

शशि थरूर ने देशवासियों से की खास अपील
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने सुखद अनुभव को साझा करते हुए थरूर ने देशभर के लोगों से बिहार आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोग यहाँ आएं और खुद देखें कि बिहार ने किस तरह अपनी विरासत को आधुनिकता के साथ सहेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed