{"_id":"64c1ed60d0b9e109180774ba","slug":"bihar-news-collision-between-school-bus-and-pickup-van-in-patna-half-a-dozen-children-injured-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना के इस इलाके में स्कूल बस और पिकअप वैन में टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना के इस इलाके में स्कूल बस और पिकअप वैन में टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल
Thu, 27 Jul 2023 09:36 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 27 Jul 2023 09:36 AM IST
सार
Patna News : स्थानीग लोगों ने घायल छात्र छात्राओं को ऑटो में बैठाकर एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
हादसे के बाद बच्चों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना में सड़क हादसा हुआ है। इसमें स्कूल बस में सवार बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने ऑटो में बैठाकर घायल छात्र छात्राओं को पास के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और स्कूल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए
पुलिस के अनुसार, गौरीचक थाना इलाके के पावर ग्रिड के पास की है। गुरुवार सुबह स्कूल बस और पिकअप वैन में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद बस में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस ने कहा कि बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्राथमिका उपचार के बाद सभी बच्चों को सकुशल स्कूल पहुंचा दिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र के सत्यम पब्लिक स्कूल की बस गुरुवार को स्कूली छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी क्रम में पावर ग्रिड के नजदीक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक जोरदार आवाज के साथ गाड़ी सड़क के किनारे रूक गई। स्कूली बस में सवार छात्र-छात्राओं के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आननफानन में सभी छात्र-छात्राओं को बस से निकालने के बाद सभी का प्राथमिक उपचार करवाया। मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि इस हादसे में सभी छात्र-छात्राएं सुरक्षित हैं और सुरक्षित उन्हें उनके घर तक पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन