Bihar News: CM नीतीश कुमार ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, दी बधाई और शुभकामनाएं
Assistant Urdu Translators: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही बधाई और शुभकामनाएं भी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में आयोजित कार्यक्रम में 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मोहतरमा शना, मोहम्मद फिरोज आलम, मोहतरमा फातमा नूरी, अनु कुमारी, मोहम्मद मासुम आलम, मोहतरमा गुलशन फिरदौस, मोहम्मद शाहिद रसी, राजकुमार आजाद को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 50 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष लोगों को जिलों में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के पश्चात् मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित मैं सभी लोगों का स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आज बहुत खुशी की बात है कि 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। इनमें से 50 सहायक उर्दू अनुवादकों को यहां से नियुक्ति-पत्र दिया जा रहा है, शेष युवाओं को आज ही सभी जिलों में नियुक्ति-पत्र वितरित किया जा रहा है। मैं सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि उर्दू अनुवादक, उर्दू निदेशालय के अंतर्गत कार्य करते हैं, जो मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अधीन आता है। ये कर्मी जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरों के कार्यालयों में उर्दू लिखने-पढ़ने एवं उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य करते हैं।
यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित गांव के सचिन ने रचा इतिहास, बिहार मैट्रिक परीक्षा में पाया दूसरा स्थान
मुख्मयंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 से पहले सहायक उर्दू अनुवादकों के मात्र 449 पद थे, जो जरूरत के हिसाब से काफी कम थे। वर्ष 2018 में 1,204 नये पद स्वीकृत किये गये और सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या को बढ़ाकर 1,653 कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसी के तहत आज 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है तथा शेष पदों पर बहाली की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमने तय कर दिया कि सहायक उर्दू अनुवादकों के पदों को बढ़ाकर दो गुणा कर दिया जाय। इससे सहायक उर्दू अनुवादकों की संख्या बढ़कर 3,306 हो जायेगी। जो सहायक उर्दू अनुवादकों की वर्ष 2005 से पह पहले की संख्या के सात गुना से भी अधिक हो जायेगी। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि खाली पदों एवं नये पदों पर तेजी से बहाली की जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को धन्यवाद देता हूं। मैं सभी नवनियुक्त सहायक उर्दू अनुवादकों को बधाई एवं शुभकामनायें देता हूं और उम्मीद करता हूं कि सभी अपने कार्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।
यह भी पढ़ें: श्मशान घाट में चल रही पाठशाला की तीन छात्राओं ने रचा इतिहास, लाईं फर्स्ट डिवीजन
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, शिक्षा विभाग तथा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, उर्दू निदेशालय के निदेशक मो. परवेज आलम सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, नियुक्ति पत्र पाने वाले सहायक उर्दू अनुवादक एवं उनके परिजन उपस्थित थे। जबकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी, नियुक्ति पत्र पानेवाले सहायक उर्दू अनुवादक, उनके परिजन एवं गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुये थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.