फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar launched Vasantik Maha abhiyan Farmers' income to increase patna bihar

Bihar : किसानों के लिए अच्छी खबर, बढ़ेगी उनकी आय; सीएम नीतीश कुमार ने वासंतिक महाभियान का किया शुभारंभ

Wed, 01 Oct 2025 01:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 01 Oct 2025 01:12 PM IST
सार

Bihar : आज वासंतिक (रबी) महाभियान (2025-26) का शुभारंभ किया गया। सभी 38 जिलों के लिए एलईडी युक्त प्रचार वाहनों को सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar launched Vasantik Maha abhiyan Farmers' income to increase patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वासंतिक (रबी) महाभियान (2025-26) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी 38 जिलों के लिए एल०ई०डी० युक्त प्रचार वाहनों को सभी पंचायतों में किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार के मंत्री पुत्र को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-दस लाख दो वरना...
विज्ञापन


रबी-2025 की सफलता के लिये रबी महाभियान की शुरूआत की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा वासंतिक (रबी) मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिये कई कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस महाभियान में सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक और विभाग के सभी कृषि प्रसार कर्मी सम्मलित होंगे। इसके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी तकनीकी प्रशिक्षण देते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न उपादानों का वितरण पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जायेगा। लाभार्थी किसान को कृषि की उन्नत तकनीक एवं विभागीय योजना अन्तर्गत अनुदान के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी एवं प्रशिक्षण दी जाएगी। इसके अतिरिक्त किसानों के बीच विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदानित दर पर उपादान का वितरण भी किया जायेगा। किसानों को प्रमाणित बीज विभाग द्वारा रबी अभियान के दौरान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Voter List 2025: फाइनल वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, चुनाव आयोग अपलोड कर दी पूरी सूची

कृषि विभाग द्वारा किसानों को तेलहन, दलहन, मक्का के साथ-साथ बागवानी फसलों, गेहूँ के बीज /उपादान मुहैया कराया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत दिया जाने वाला अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त डॉ० एस० सिद्धार्थ, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed