फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : CM Nitish Kumar honored Vaibhav Suryavanshi Under-19 Cricket World Cup-2026 patna bihar

Bihar News : सीएम ने वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 में दिलाई ऐतिहासिक जीत

Sun, 22 Feb 2026 05:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Feb 2026 05:57 PM IST
सार

Vaibhav Suryavanshi : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें 50 लाख का चेक दिया। साथ ही उन्हें शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar honored Vaibhav Suryavanshi Under-19 Cricket World Cup-2026 patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र भेंट किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत में बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से बिहार का गौरव बढ़ाया है और वे भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। मेरी शुभकामना है कि वे भविष्य में भारतीय सीनियर टीम के लिए भी नए कीर्तिमान स्थापित करें और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राजनीति करवट से तस्वीर हुई साफ; नितिन-कुशवाहा-पवन का क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News : CM Nitish Kumar honored Vaibhav Suryavanshi Under-19 Cricket World Cup-2026 patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप इसी तरह निरंतर अच्छा खेलते रहें। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सुविधा और आधुनिक विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करा रही है। आपकी यह उपलब्धि बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और सरकार आपको हर कदम पर सहयोग प्रदान करती रहेगी।
यह खबर भी पढ़ें-PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह
 

Bihar News : CM Nitish Kumar honored Vaibhav Suryavanshi Under-19 Cricket World Cup-2026 patna bihar
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वैभव सूर्यवंशी के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, खेल विभाग के सचिव महेन्द्र कुमार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश तिवारी और वैभव सूर्यवंशी के परिजन भी मौजूद थे।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed