फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Clashes between patient's family and junior doctor go on strike PMCH patna bihar

Bihar News : मरीज की मौत के बाद PMCH में बवाल, परिजनों के साथ मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टरों ने किया हड़ताल

Wed, 03 Dec 2025 10:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 03 Dec 2025 10:38 PM IST
सार

PMCH : पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। साथ ही इमरजेंसी को भी ठप कर दिया है। पीएमसीएच में ऐसी घटना कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन यह घटना आज भी हुई है। 
 डॉक्टरों पर मारपीट कर बंधक बनाने का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन
Bihar News : Clashes between patient's family and junior doctor go on strike PMCH patna bihar
पीएमसीएच। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्रतिष्ठित पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बुधवार दोपहर को अस्पताल के मेडिसिन इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक गंभीर मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। इसी हंगामे के बीच, स्थिति बिगड़ गई और परिजनों ने मौके पर मौजूद एक जूनियर डॉक्टर के साथ विवाद करते करते हाथापाई करने लगे। चश्मदीदों के अनुसार, मारपीट करने वालों में मृतक मरीज के परिजनों के साथ एक सेना का जवान भी शामिल था। परिजन और डॉक्टर के साथ मारपीट होने के बाद मामला काफी गंभीर हो गया और फिर जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इमरजेंसी को भी ठप कर दिया, जिससे अन्य मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : जदयू ने तेजस्वी यादव के खिलाफ खोला मोर्चा, पूछा- सत्र के दौरान सदन से क्यों हैं गायब?
विज्ञापन


डॉक्टरों पर गुंडागर्दी करने का है आरोप 
घटना के संबंध में पीड़ित परिजन अमन सिंह ने बताया कि उनके पिता को ब्रेन हेमरेज होने की वजह से तीन दिन पहले पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह स्थिति गंभीर होने पर उनकी बहन ने डॉक्टर से ईसीजी रिपोर्ट दोबारा चेक करने को कहा। परिजनों का आरोप है कि उनकी बहन ने जब डॉक्टर से ईसीजी रिपोर्ट दोबारा चेक करने को कहा तो डॉक्टर ने उनकी बहन के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी, जो परिजन को नागवार गुजरी। जब परिजन ने डॉक्टर के अमर्यादित भाषा का विरोध किया तो पुरुष डॉक्टर ने अमन सिंह को धक्का दे दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। अमन सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका एप्पल मोबाइल छीन लिया गया। उन्हें बाद में पता चला कि उनकी जेब में रखे 1 लाख रुपए भी गिर गए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अमन सिंह के साथ उनके दो मित्रों को भी जूनियर डॉक्टरों ने बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-IAS Officer : बिहार में फिर 50 प्रशासनिक अधिकारी हुए प्रोन्नत, जानिये सूची में कौन-कौन नाम हैं शामिल

जांच में जुटी पुलिस 
घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिजन अमन सिंह और उनके साथियों को अपने साथ थाना ले गई, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल, पीरबहोर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अस्पताल प्रशासन और जूनियर डॉक्टरों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन की सख्त प्रतिक्रिया से मामला गरमा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed