फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Chirag Paswan's party names Ashraf Ansari as MLC candidate: LJP (R) : RJD Bihar Politics

Bihar News: चिराग पासवान की पार्टी ने मुस्लिम को बनाया MLC उम्मीदवार, महागठबंधन के सामने अब क्या दुविधा?

Sat, 06 Jun 2026 11:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Jun 2026 11:56 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी विधान परिषद् की एक सीट मांग रही थी। चर्चा इस बात थी कि चिराग अपने परिवार से किसी को उम्मीदवार बनाएंगे लेकिन उन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया। चिराग ने अपनी पार्टी से एक मुस्लिम नेता को एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। इससे महागठबंधन खेमे में टेंशन थोड़ बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan's party names Ashraf Ansari as MLC candidate: LJP (R) : RJD Bihar Politics
चिराग पासवान और तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधान परिषद् की एक सीट पर उम्मीदवार ने नाम की घोषणा कर दी है। 19 विधायक वाली पार्टी ने अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। अशरफ अंसारी पार्टी के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लोजपा (राम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने जानकारी दी है कि केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड ने बिहार प्रदेश में प्रस्तावित द्विवार्षिक चुनाव 2026 के संदर्भ में विचार विमर्श के बाद कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाया जाता है।  

विज्ञापन


इधर, एक दिन पहले भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसमें भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, संजय मयूख, शीला मंडल और अनिल ठाकुर शामिल हैं। जदयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।  

विज्ञापन


मुस्लिम उम्मीवार के खिलाफ तेजस्वी किसे उतारेंगे?
विधान परिषद् की खाली हो रही नौ सीटों पर चुनाव और एक सीट जो नीतीश कुमार ने छोड़ी है, उस पर उपचुनाव होना है। नामांकन में दो दिन शेष बचे हैं। एनडीए ने नौ सीटों पर उम्मीदवार उतार दिया है। एक सीट पर रालोमो से दीपक प्रकाश उम्मीवार बनाए जाएंगे। इधर, महागठबंधन को एक सीट पर उम्मीदवार देना है लेकिन अब तक नाम फाइनल नहीं हुआ। अंतिम फैसला तेजस्वी को लेना है। वह दलित समाज से शिवचंद्र राम को टिकट देना चाहते हैं। लेकिन, राबड़ी देवी तेज प्रताप यादव को भेजना चाहते हैं। इस बीच एनडीए ने सबको चौंकाते हुए महागठबंधन के सामने एक मुस्लिम उम्मीदवार उतार दिया। स्थिति ठीक वैसे ही हो गई है कि जैसे राज्यसभा चुनाव में हुआ था। तब पांचवीं सीट पर राजद उम्मीवार अमरेंद्र धारी सिंह और भाजपा उम्मीदवार शिवेश राम के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें भाजपा उम्मीदवार की जीत हुई थी। विधान परिषद् चुनाव में भी ऐसी ही स्थिति उत्पन्न हो रही है।  यानी एक सीट पर एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed