{"_id":"670147164188ae9c9e0683fb","slug":"bihar-news-buxar-district-got-first-place-in-state-in-jal-jeevan-hariyali-know-achievements-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: जल जीवन हरियाली में बक्सर जिले को मिला राज्य में पहला स्थान, जानें उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: जल जीवन हरियाली में बक्सर जिले को मिला राज्य में पहला स्थान, जानें उपलब्धियां
Sat, 05 Oct 2024 07:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:33 PM IST
सार
Buxar News: बक्सर के जल जीवन हरियाली में अव्वल आने पर डीएम अंशुल अग्रवाल ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक अवयव में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने की योजना बनाएं, ताकि अभियान की सफलता निरंतर बनी रहे।
विज्ञापन
जल जीवन हरियाली अभियान में बक्सर अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बक्सर जिले को बिहार राज्य के जल जीवन हरियाली अभियान में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि ग्रामीण विकास विभाग बिहार द्वारा क्रियान्वित अभियान के तहत विभिन्न अवयवों में हासिल प्रगति के आधार पर सितंबर माह में मिली है। मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल इस अभियान के तहत बक्सर के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल निरंतर कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
बक्सर जिले ने जल जीवन हरियाली के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें शामिल हैं-
1. जल संचयन संरचनाओं का जीर्णोद्धार: तालाब, पोखर, आहर और पईन जैसी सार्वजनिक जल संरचनाओं को चिन्हित कर उनका अतिक्रमण मुक्त कर पुनर्निर्माण किया गया।
विज्ञापन
2. सार्वजनिक कुओं और चापाकलों का जीर्णोद्धार: इनके किनारे सोख्ता और रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण किया गया, जिससे जल का संचयन बेहतर हो।
विज्ञापन
3. जल संचयन संरचनाओं का निर्माण: छोटी नदियों, नालों और पहाड़ी क्षेत्रों में चेकडैम और जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया।
4. वर्षा जल संचयन: भवनों की छतों पर वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निर्माण किया गया।
5. सौर ऊर्जा और वैकल्पिक कृषि: सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित किया गया, साथ ही टपकन सिंचाई, जैविक खेती और अन्य नई तकनीकों का उपयोग भी किया गया।
6. सघन पौधारोपण और पौधशाला सृजन: पौधशाला सृजन और सघन पौधारोपण को भी विशेष प्राथमिकता दी गई, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिले।
डीएम अंशुल अग्रवाल ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक अवयव में शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने की योजना बनाएं, जिससे जल जीवन हरियाली अभियान की सफलता निरंतर बनी रहे। बक्सर जिले की यह सफलता अन्य जिलों के लिए प्रेरणा है, जो राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल इस अभियान को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होगी।