{"_id":"68fa43bd2e6daa07c400562d","slug":"bihar-news-bus-auto-collision-accident-news-road-accident-maner-patna-bihar-police-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा, बस-ऑटो की भिड़ंत में चार महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 23 Oct 2025 08:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना बिहटा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 23 Oct 2025 08:34 PM IST
सार
Accident News : राजधानी पटना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज गति से आ रही बस और ऑटो टक्कर हो गई जिसमें चार महिलाओं सहित 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी पटना में एक बस और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में चार महिला समेत लगभग दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होते ही आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर बचाव कार्य शुरू किया और फँसे हुए यात्रियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। घटना बिक्रम थाना क्षेत्र अंतर्गत मंझौली गांव के पास की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: PM मोदी आज शाम कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद, 24 अक्तूबर को बिहार में करेंगे चुनावी रैली
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि उसमें सवार यात्री काफी देर तक फंसे रहे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। घायलों में बड़की खंडवा निवासी कमल प्रवेश शर्मा, नवीनगर निवासी गुलशन आरा, राघोपुर बिहटा निवासी संतोष मिश्रा, भलूआ निवासी मंजू देवी, दुल्हिन बाजार निवासी मंटू विश्वकर्मा और सिंगोड़ी निवासी सिमरन प्रवीण और मोनिका खातून शामिल हैं।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: जेपी नड्डा बोले- बिहार में विकास बनाम विनाश की लड़ाई, लालू की पार्टी इन चीजों की प्रतीक बन गई
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो बिक्रम से दुल्हिनबाज़ार जा रहा था, जबकि बस पालीगंज की ओर आ रही थी। तभी बिक्रम-दुल्हिन बाजार मुख्य सड़क स्थित मंझौली महामाई मंदिर के पास मोड़ पर तेज रफ़्तार के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। बस और ऑटो की टक्कर के जोरदार आवाज को सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। आननफानन में स्थानीय लोगों ने ऑटो में सवार घायल लोगों को बाहर निकाला। उन घायलों में चार महिला समेत दस लोग शामिल हैं। सभी को पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना AIIMS रेफर कर दिया है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बिक्रम थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।