फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News Brilliant children of Avsar Trust met President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मेधावी बच्चे: प्रेसिडेंट ने मेधावी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कही ये बात

Tue, 24 Dec 2024 06:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/नई दिल्ली Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Dec 2024 06:54 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा, जिस तरह पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा ने आपको दो साल पटना में रखकर आपके रहने, खाने और पढ़ने की व्यवस्था की, आपका भी दायित्व बनता है कि आगे चलकर गरीब बच्चों को पढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करें।

विज्ञापन
Bihar News Brilliant children of Avsar Trust met President Draupadi Murmu
राष्ट्रपति और बच्चे सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवसर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉ. आरके सिन्हा के नेतृत्व में अवसर ट्रस्ट के आईआईटी और एनआईटी उतीर्ण 21 मेधावी छात्रों ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने मेधावी बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह डॉ. सिन्हा ने आपको दो साल पटना में रखकर आपके रहने, खाने और पढ़ने की व्यवस्था की, आपका भी दायित्व बनता है कि आप भी आगे चलकर गरीब बच्चों को पढ़ाने और जीवन में आगे बढ़ने में मदद करें। सिर्फ सरकार के भरोसे रहने से समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। इसके लिए सरकार के साथ समाज को भी कदम से कदम मिलाकर चलना पड़ता है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि मैं जब झारखंड की राज्यपाल थी, तब से डॉ. आर के सिन्हा को जानती हूं। सामाजिक कार्यों में और गरीबों की मदद करने में यह कभी पीछे नहीं रहे। इनका कार्य अनुकरणीय है।उल्लेखनीय है कि अवसर ट्रस्ट आर्थिक रूप से गरीब बच्चों की शिक्षा तथा उनके रहने-खाने की व्यवस्था करता रहता है। अवसर ट्रस्ट से पढ़े सैकड़ों लोग आज उच्च पदों पर आसीन हैं। ट्रस्ट न सिर्फ बच्चों को किताबें सुलभ कराता है, बल्कि लैपटॉप और आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग देकर उन्हें काबिल बनाता रहा है।
विज्ञापन


  

राष्ट्रपति से मिलने वालों में शुभम कृष्ण, दिव्या कुमारी, काजल कुमारी, आदित्य रंजन, अभिषेक सिन्हा, आशुतोष सिन्हा, नीतीश कुमार, नीरज कुमार, कुणाल शर्मा, विशाखा कुमारी, शिवम कुमार, आर्यन कुमार, आशीष कुमार, रुचिका, अभय, अभिनव, संदीप कुमार, ज्ञान प्रकाश और पिंटू वर्णवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम कृष्ण की माता मिथिला पेंटिंग से अपना खर्च चलाती हैं। उनके पास अपना घर भी नहीं है। पिंटू के पिताजी मोमबत्ती बेचकर घर चलाते हैं। नीतीश और नीरज के पिता की रेडियो मरम्मत की दुकान है। आदित्य के पिता मजदूरी करते हैं तो अभिषेक और आशुतोष के पिता निजी स्कूल में आठ हजार वेतन पर पढ़ाते हैं। यही कहानी कमोवेश अवसर ट्रस्ट के सभी बच्चों की है। राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में अवसर ट्रस्ट के निदेशक रजनीकांत सिन्हा और रत्ना सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुरंजन श्रीवास्तव और राहुल कुदेशिया भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed