फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : BPSC teacher recruitment exam will be announced teachers news Bihar

BPSC Teacher : 46 हजार पदों पर शिक्षकों की होगी भर्ती; शिक्षा विभाग से BPSC को मिली अधियाचना

Wed, 11 Feb 2026 07:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 11 Feb 2026 07:25 PM IST
सार

Bihar : बिहार क्वे शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग अब बहुत जल्द शिक्षक और प्रधानाध्यापकों के लिए 46 हजार वैकेंसी निकालेगी।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC teacher recruitment exam will be announced teachers news Bihar
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य के विभिन्न विभागों से शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए बिहार लोक सेवा आयोग को नई अधियाचना दी  गई है। अब आयोग बहुत जल्द शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के खाली पदों भरने के लिए विज्ञापन जारी करेगा। विज्ञापन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश घिरे तो सम्राट क्या बोले? कोर्ट को लेकर विधानसभा में जिरह
विज्ञापन


जानिए किस वर्ग के शिक्षक के लिए निकलेगी वैकेंसी 
बिहार लोक सेवा आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 8, 9 से 10 एवम् 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक तथा अनुसूचित जाति एवम् अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 1 से 5, 6 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवम् प्रधानाध्यापक तथा पिछड़ा वर्ग, एवम् अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत वर्ग 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के विद्यालय अध्यापक एवम् प्रधानाध्यापक के पदों पर नियुक्ति हेतु अधियाचना प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Parishad: नीतीश-लालू के एमएलसी विवाद पर फैसला आज, सुनील सिंह पर क्या कार्रवाई करेंगे सभापति?

46 हजार वैकेंसी निकालेगी सरकार 
दरअसल बिहार में विपक्ष लगातार बेरोजगारी और पलायन का हवाला देते हुए सरकार को घेरते रहती है। वैसे भी  चुनावी माहौल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि एनडीए की सरकार बनने के साथ ही अगले पांच वर्षों में बिहार सरकार एक करोड़ नौकरी और रोजगार बिहार के युवाओं को देगी। वहीं दूसरी तरफ बताया यह भी जाता है कि सरकार ने बिहार में चल रहे शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन को देखते हुए यह निर्णय लिया है। बताया जाता है कि शिक्षक और प्रधानाध्यापकों के लिए सरकार लगभग 46 हजार वैकेंसी निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed