{"_id":"677c00bac52150aebb0ab706","slug":"bihar-news-body-of-missing-child-found-in-pile-of-newari-nalanda-family-suspects-murder-injury-marks-on-body-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लापता बच्चे का नेवारी की ढेर में मिला शव, परिजन हत्या की जता रहे आशंका, शरीर पर जख्म के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लापता बच्चे का नेवारी की ढेर में मिला शव, परिजन हत्या की जता रहे आशंका, शरीर पर जख्म के निशान
Mon, 06 Jan 2025 09:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 06 Jan 2025 09:41 PM IST
सार
लापता बच्चे का शव नेवारी की ढेर में मिला है। वहीं, परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। बच्चे के शरीर पर जख्म के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नालंदा में रविवार से लापता बच्चे का शव खलिहान में नेवारी के ढेर के पास सोमवार को बरामद किया गया है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत डोईया गांव का है। मृतक की पहचान सोनू पासवान के छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि दिव्यांशु कुमार घर के पास ही रविवार की शाम खेल रहा था, इसके बाद अचानक से वह लापता हो गया। सोमवार को बंद पड़े टावर के समीप नेबारी की ढेर के पास खोजबीन के क्रम में ग्रामीणों की नजर बच्चें के शव पर पड़ी, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। परिजनों ने बताया कि बच्चें की हत्या कर उसके शव को नेबारी की ढेर के पास लाकर छुपा दिया गया है। सरसों के खेत में पहले उसकी हत्या की गई है। शरीर पर जगह-जगह जख्म के निशान है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के उपरांत भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी 2 तो संजय कुमार जायसवाल सर्किल इंस्पेक्टर थाना अध्यक्ष पहुंच गए हैं। जबकि डॉग स्क्वाड एवं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। दिव्यांशु दो भाई और एक बहन है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 6 दिन पूर्व ही ननिहाल से दिव्यांशु अपने घर आया था। परिवार वालों का कहना है कि वह पढ़ने में काफी होनहार था। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन