फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: BJP regional meeting for three days from today, Dilip Jaiswal, organization, booth, leader worker

Bihar BJP: आज से 10 दिसंबर तक भाजपा की मैराथन बैठक, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे मुजफ्फरपुर

Mon, 08 Dec 2025 01:28 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Dec 2025 01:28 PM IST
सार

Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रचंड जनादेश के पीछे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी अहम योगदान है। हमारा आधार जनविश्वास है। इसी ऊर्जा के साथ हमें आगे बढ़ना है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP regional meeting for three days from today, Dilip Jaiswal, organization, booth, leader worker
मुजफ्फरपुर में भाजपा नेताओं के साथ दिलीप जायसवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी आज से तीन दिन बड़ी बैठक का आयोजन करने जा रही है। शुरुआत मुजफ्फरपुर से हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल बैठक की अध्यक्षता करने के लिए मुजफ्फरपुर पहुंच चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले गरीब नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद बैठक में शामिल हुए। बैठक में तिरहुत और मिथिला क्षेत्र वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। यह बैठक राज्य के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समर्पित रहेगा। तीन दिन यानी 8, 9 और 10 दिसंबर तक तक चलने वाली इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लोग क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार तो जताएगी ही साथ ही जश्न भी मनाएगी। हालांकि इसके पीछे का एक मकसद आगामी 5 वर्ष के योजनाओं पर विचार विमर्श करना भी है। इसके लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से कहा गया है कि इन बैठकों के माध्यम से पार्टी जनादेश के अनुरूप योजनाएं बनाएगी। साथ ही, चुनावी कमियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र समेत पार्टी के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी प्रभारी, जिला प्रभारी जिला, अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी और संयोजक समेत कई नेता और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव के दौरान जो नेता पार्टी से नाराज हो गए थे उन्हें भी इस बैठक में बुलावा भेजा गया है। इधर, एक दिन पहले यानी रविवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह से शाम तक बैठकें चली। इसमें विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों और सभी मोर्चा पदाधिकारियों  की संयुक्त बैठकों हुई। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इसका नेतृत्व किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को गति देने के लिए बूथ स्तर तक संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन

Indigo Crisis: पटना से आज इंडिगो की 10 जोड़ी फ्लाइट कैंसिल, 11 दिसंबर तक ऐसा ही रहेगा हाल; देखिए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन


आठ, नौ और दस दिसंबर को अलग-अलग क्षेत्रों की बैठक
बैठक क्षेत्र वार तय किया गया है। 8 दिसंबर को मिथिला और तिरहुत क्षेत्र के जिलों की बैठक मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय में हो रही है। वही 9 दिसंबर को पटना मुंगेर शाहाबाद और मगध क्षेत्र की बैठक पटना के प्रदेश कार्यालय में होगी। वही 10 दिसंबर को कोसी सीमांचल और अंग प्रदेश के क्षेत्र की बैठक पूर्णिया स्थित जिला भाजपा कार्यालय में होगी। इससे पहले गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जीते हुए विधायकों की महा बैठक हुई थी करीब 2 घंटे तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों के साथ बैठक की थी। इसमें वरिष्ठ नेता बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed