फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Bihar government will give Rs 1000 every month to unemployed graduate youth, apply online

Bihar News: ग्रेजुएट पास बेरोजगार युवाओं हर महीन 1000 रुपये देगी नीतीश सरकार, ऑनलाइन आवेदन करें

Sat, 04 Oct 2025 04:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Oct 2025 04:44 PM IST
सार

बिहार सरकार की ओर से बताया गया कि सरकार ने लक्ष्य रखा है कि हर साल पांच लाख बेरोजगार युवाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा 600 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar government will give Rs 1000 every month to unemployed graduate youth, apply online
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार ने आगामी बिहार चुनाव से बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने युवाओं को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का दायरा बढ़ा दिया है। अब इस योजना का लाभ स्नातक (कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय से) उत्तीर्ण युवक-युवतियों को भी मिलेगा। यह योजना पहले 12वीं पास बेरोजगारों के लिए थी। इस योजना के तहत 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे युवक-युवतियां, जो ना तो आगे की पढ़ाई कर रहे हैं और ना ही किसी प्रकार के रोजगार (सरकारी, निजी, स्वरोजगार) से जुड़े हैं, उन्हें प्रत्येक माह 1000 रुपये की दर से अधिकतम दो वर्षों तक भत्ता दिया जाएगा।

विज्ञापन


कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा
नीतीश सरकार की ‘सात निश्चय-2’ योजना के तहत इसे वर्ष 2025-26 तक के लिए विस्तारित किया गया है। योजना का शुभारंभ दो अक्टूबर 2016 को हुआ था और अब इसमें स्नातक पास बेरोजगारों को भी शामिल कर लिया गया है। इस योजना से जुड़ने वाले युवाओं को श्रम संसाधन विभाग, बिहार द्वारा निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे वह आगे रोजगार या स्वरोजगार के लिए खुद को तैयार कर सकें।

विज्ञापन

Bihar Election: पीएम मोदी युवाओं से किया वर्चुअल संवाद, कहा- राजद के कुशासन ने बिहार की हालत खराब कर दी थी

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध
इस योजना का लाभ लेने के इच्छुक युवक-युवतियां अपने जिले के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र से संपर्क कर सकते हैं या फिर योजना के वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना से जुड़ी जानकारी या किसी समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार ने टोल फ्री युवा निश्चय सुविधा केंद्र भी शुरू किया है। इच्छुक युवा 1800-3456-4444 पर कॉल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed