{"_id":"686f848792467be91c02f470","slug":"bihar-news-bhojpur-congress-office-becomes-a-battlefield-clash-between-two-factions-one-worker-seriously-in-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भोजपुर कांग्रेस कार्यालय बना रणभूमि, दो गुटों में झड़प, एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भोजपुर कांग्रेस कार्यालय बना रणभूमि, दो गुटों में झड़प, एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल
Thu, 10 Jul 2025 02:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:44 PM IST
सार
भोजपुर के कांग्रेस जिला कार्यालय में मंगलवार को दो गुटों पूर्व एमएलसी अजय सिंह और उपेंद्र मुखिया समर्थकों के बीच हुई तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई। इस झड़प में अजय सिंह गुट के समर्थक सुनील कुमार सिंह का सिर फट गया।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में दो गुटों के बीच हुई मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुर में कांग्रेस पार्टी का जिला कार्यालय मंगलवार को अखाड़ा बन गया जब दो गुटों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। घटना के दौरान पूर्व विधान पार्षद (एमएलसी) अजय सिंह और उपेंद्र मुखिया गुट आमने-सामने आ गए। इस झड़प में अजय सिंह के समर्थक सुनील कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, सम्राट चौधरी के बयान पर RJD का पलटवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक चल रही थी। इसी दौरान दोनों गुटों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। मारपीट में सुनील कुमार सिंह का सिर फट गया, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद पूर्व एमएलसी अजय सिंह अपने घायल समर्थक के साथ नवादा थाना पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस घटना ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को एक बार फिर उजागर कर दिया है।