फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Beauty parlor owner attacked with acid over suspected affair; Patna police two women arrested

Bihar News: अफेयर के शक में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर एसिड अटैक, पटना पुलिस ने किया खुलासा; दो महिला गिरफ्तार

Tue, 23 Dec 2025 06:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा Published by: पटना ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 06:28 PM IST
सार

पटना पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अहसान और दूसरे अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Beauty parlor owner attacked with acid over suspected affair; Patna police two women arrested
पटना पुलिस ने किया खुलासा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना मोकामा थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालिका पर हुए तेजाब हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग के शक में रची गई इस साजिश में पीड़िता के साथ मौजूद दो महिलाओं की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। एसडीपीओ-1 बाढ़ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर मोकामा थाना में कांड संख्या 476/25 दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि घटना को अंजाम दिलाने में नीतू देवी और सुमन देवी की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन


पीड़िता के बीच अवैध संबंध होने का शक था
पुलिस के अनुसार, नीतू देवी को अपने पति कुंदन मिश्रा और पीड़िता के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। बदले की भावना से नीतू देवी ने सुमन देवी के साथ मिलकर पीड़िता पर तेजाब फेंकने की साजिश रची और बाढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मद अहसान को सुपारी दी। घटना के दिन दोनों महिलाओं ने चाट खिलाने के बहाने पीड़िता को सुनसान रास्ते से ले गईं। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने पीड़िता की पहचान की। इसके बाद तेजाब फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

Nitin Nabin: भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने राहुल गांधी पर बोला हमला, कहा- विदेश जाते ही देश की शिकायत करने लगे
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतू देवी और अहसान के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि हुई
सीडीआर जांच में नीतू देवी और अहसान के बीच लगातार संपर्क की पुष्टि हुई है। छापेमारी के दौरान नीतू देवी के घर से 97 हजार रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि यह राशि घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी को देने के लिए रखी गई थी। वहीं अहसान के घर से तेजाब से जला कपड़ा और एक शीशे की बोतल बरामद की गई है। सभी बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed