फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Amid election buzz, villagers protest neglect of development, hint at poll boycott

Bihar News: चुनावी सरगर्मी के बीच बढ़ा जनाक्रोश, विकास की अनदेखी के बीच वोट बहिष्कार के दिए संकेत

Sun, 12 Oct 2025 07:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 07:55 PM IST
सार

चुनावी माहौल के बीच नवादाबेन गांव के ग्रामीणों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर वोट बहिष्कार के नारे लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।
 

विज्ञापन
Bihar News: Amid election buzz, villagers protest neglect of development, hint at poll boycott
नवादा बेन गांव के ग्रामीणों ने दी वोट बहिष्कार की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवादाबेन गांव में चुनावी माहौल के बीच ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आया है। विकास के नाम पर सरकार और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर वोट बहिष्कार के नारे लगाए और साफ कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।

विज्ञापन


ग्रामीणों की मुख्य मांगों में गांव की जर्जर सड़क की मरम्मत, नाली की निकासी व्यवस्था और कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन बुनियादी समस्याओं की ओर किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया। नवादा बेन गांव की सड़कें जगह-जगह से टूट चुकी हैं, नाली का पानी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar: अनंत सिंह ने जनता को नॉमिनेशन में आने का दिया न्योता, कहा- सीएम नीतीश की पार्टी से चुनाव लड़ने जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि रेलवे अंडरपास में चार से पांच महीने तक पानी भरा रहता है, जिससे गांव का संपर्क अन्य इलाकों से कट जाता है। स्कूली बच्चों, मरीजों और कामकाजी लोगों को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं कारीसाथ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार रेलवे प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

95 वर्षीय बलिराम मिश्रा ने कहा कि नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया लेकिन हर बार वादे अधूरे रह गए। अब जबकि बिहार विधानसभा चुनाव करीब है, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चुनाव से पहले उनकी मांगों पर कार्य शुरू नहीं होता, तो वे इस बार मतदान से दूर रहेंगे और गांव में किसी भी उम्मीदवार को प्रचार करने नहीं देंगे और वोट का बहिष्कार करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed